CM योगी ने दी 100 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, गौतमबुद्धनगर में सफर होगा आसान और प्रदूषण मुक्त
गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्धनगर वासियों को शुक्रवार को एक बड़ी सौगात दी
हैं। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन करेंगे और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में होगा लाइव प्रसारण जहां से सीएम वीडियो के माध्यम से ई बसों को हरी झंडी दिखाई।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2065304009968361522?s=20
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इन रूट्स पर चलेंगी नई ई-बसें
इन ई-बसों के संचालन से जिले की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा। खास बात यह है कि इन बसों के जरिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा। साथ ही, आगामी नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) तक यात्रियों को बेहतर और सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। प्रदेश सरकार की यह योजना पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
हाईटेक फीचर्स से लैस हैं ये 100 नई इलेक्ट्रिक बसें
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी और यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन के बाद बसों का संचालन विभिन्न निर्धारित रूटों पर शुरू किया, जिससे लाखों यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का मानना है कि 100 ई-बसों के शामिल होने से जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और जेवर एयरपोर्ट के संचालन के मद्देनजर भविष्य की परिवहन आवश्यकताओं को भी पूरा करने में मदद मिलेगी।
