अस्पताल से सोनम वांगचुक का सरकार को पत्र, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन प्रमुख शर्तें

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संसद में बहस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग दोहराई

नई दिल्ली। अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपने अनशन को समाप्त करने की इच्छा जताई है। हालांकि उन्होंने इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी सामने रखी हैं। पत्र में उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम उठाती है, तो वह अपना अनशन समाप्त करने पर विचार करेंगे।

सोनम वांगचुक ने अपने पत्र में मांग की है कि कथित पेपर लीक और उससे जुड़े घटनाक्रम के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग भी दोहराई।

इसके अलावा उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई है। वांगचुक का कहना है कि छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाबदेही तय होना आवश्यक है और सरकार को इस दिशा में स्पष्ट कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ेंः CJP Protest: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पुलिस को नोटिस; बॉडी कैमरा और CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश

यह भी पढ़ेंः CJP Protest: राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं तीन प्रमुख मांगें, पूछा सवाल- '10 वर्षों में 152 पेपर लीक, दोषियों को सजा नहीं'

संबंधित समाचार