Bahraich News : तीन दिन से ठप पड़ी सेंट्रल बैंक की सेवाएं, बारिश के बाद तकनीकी खराबी से ग्राहक परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

पयागपुर (बहराइच), अमृत विचार। बारिश क्या हुई, साहब का सिस्टम ही फुस्स हो गया! पयागपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पिछले तीन दिनों से 'सन्नाटा' पसरा है और वजह बनी है- तकनीकी खराबी। सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद बैंक के हाई-टेक उपकरण ऐसे 'बीमार' हुए कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी वेंटिलेटर से बाहर नहीं आ सके हैं ​नतीजा? न नकद जमा हो रहा है, न निकासी।

दूर-दराज के गांवों से भाड़ा फुंककर बैंक पहुंचे ग्राहकों को रोज 'कल आना' का झुनझुना थमाकर बैरंग लौटाया जा रहा है रविवार की बैंकिंग की छुट्टी फिर ​सोमवार को हुई बारिश में बैंक के टेक्निकल सेटअप में ऐसा 'शॉर्ट सर्किट' हुआ कि पूरी ऑनलाइन सेवा ही ठप पड़ गई।

सोमवार और मंगलवार तो जैसे-तैसे कटा, लेकिन बुधवार को जब तीसरे दिन भी काउंटर पर 'सर्वर डाउन' और 'सेवाएं बाधित हैं' का बोर्ड दिखा, तो ग्राहकों का सब्र का बांध टूट गया पहलवार से आये खाताधारक का कहना है कि घर में जरूरी काम पड़ा है, जेब खाली है। तीन दिन से बैंक का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बाबू साहब बस एक ही रट लगाए हैं, 'सर्वर खराब है!' अब बताइए हम जाएं तो जाएं कहां?"

​विशेषज्ञों की फौज तैनात, लेकिन राहत अब भी नदारद ​लगातार तीन दिन से बैंकिंग कामकाज ठप होने से लोगो के जरूरी कामकाज ,इलाज और लेन-देन के लिए परेशान लोगों में भारी नाराजगी है। बैंक परिसर के बाहर रोज ही गहमागहमी का माहौल बन रहा है ​इस मामले पर शाखा प्रबंधक का कहना है कि सोमवार से ही तकनीकी विशेषज्ञों की टीम खराबी दूर करने में एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है ​उपकरणों को ठीक करने का काम युद्धस्तर पर जारी है ​जैसे ही खराबी दूर होगी, सेवाएं तुरंत बहाल कर दी जाएंगी ​प्रबंधन ने ग्राहकों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :- Bahraich News : अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध के बाद सपा नेताओं पर कार्रवाई, राम जी यादव और लक्ष्मीनारायण यादव हाउस अरेस्ट

संबंधित समाचार