लखनऊ: एक लाख रिश्वत लेते वरिष्ठ लेखा लिपिक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

लखनऊ/फतेहपुर, अमृत विचार : भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा सोमवार को इंटर कॉलेज की भूमि अधिग्रहण के मामले में ऑडिट किए जाने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत मांगने पर वरिष्ठ लेखा परीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

फतेहपुर जिले के खागा के रहने वाले अभय प्रताप सिंह ने शिकायत की थी कि इंटर कॉलेज की भूमि अधिग्रहण के नेशनल हाईवे से प्राप्त धनराशि से कराए गए निर्माण कार्य के ऑडिट किए जाने के एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। 

शिकायत पर निरीक्षक अंजली यादव के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने समर चाट भंडार के पास से रवींद्र प्रताप सिंह (वरिष्ठ लेखा परीक्षक स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग फतेहपुर) को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार