Moradabad News : चुनाव में बूथ अध्यक्ष व बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में लिया संगठन की मजबूती का संकल्प
मुरादाबाद में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सूर्यप्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की असली ताकत बताया।
मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को मुरादाबाद देहात विधानसभा के अंतर्गत बूथ अध्यक्ष सम्मेलन रामगंगा विहार स्थित एमआईटी कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल रहे। जबकि अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने की। कार्यक्रम संयोजक केके मिश्रा रहे, संचालन महानगर मंत्री दीपक चौधरी ने किया।
सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा देश का सबसे मजबूत एवं अनुशासित संगठन है, जिसकी आधारशिला बूथ स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी संगठन की ऐसी सशक्त श्रृंखला हैं, जो पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक गतिविधियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करती है। हर चुनाव में बूथ अध्यक्ष एवं बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विजय का आधार उसका मजबूत बूथ संगठन है। संगठन की प्रत्येक इकाई यदि पूर्ण सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी तो आगामी सभी चुनावों में पार्टी फिर सफलता प्राप्त करेगी। कार्यक्रम संयोजक केके मिश्रा ने सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दिलाया।
सम्मेलन में महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, महामंत्री अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, सत्येंद्र सैनी, वीरपाल सिंह, सोमपाल प्रजापति, विशाल रस्तोगी, मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता, सुमित चौहान, मयंक कश्यप, धर्मेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र विश्नोई, विजय वर्मा, रुचि चौधरी, शशि किरन, सुनीता शर्मा, वनीता मल्होत्रा, नीरज वाल्मीकि, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
