NEET Paper Leak : अखिलेश यादव बोले- पहले धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, फिर छात्रों की मांग माने सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यह छात्रों और युवाओं का मुद्दा है। वहीं सांसद डिंपल यादव ने सरकार से छात्रों की मांगों और पुलिस के रवैये पर जवाब मांगा।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को संसद परिसर के बाहर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से देश के लाखों युवा प्रभावित हुए हैं और यह किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश के छात्रों का मुद्दा है।

'पहले धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें'

अखिलेश यादव ने कहा, "विपक्ष की वही मांग है कि पहले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो और फिर प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग मानी जाए। 150 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। नौजवान इनसे पीड़ित हैं। यह हम सभी का मुद्दा है, इसमें किसी पार्टी की बात नहीं है। छात्र और नौजवान अपने आप आ रहे हैं। हमें उनकी आवाज उठानी पड़ेगी।" उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे पर सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा।

डिंपल यादव ने सरकार से पूछा- मांगें क्यों नहीं मानी जा रहीं?

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर दिख रहा है कि पुलिस का बच्चों के प्रति क्या रवैया रहा। सरकार उनकी मांग क्यों नहीं मान रही है? सरकार जवाब क्यों नहीं दे पा रही है? इनके कोई सांसद आकर छात्रों से बात क्यों नहीं कर रहे हैं?" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी बात सुनने से बच रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

AISHE Report 2023-24: पहली बार घटी UG एडमिशन की संख्या, जानिए क्यों बदल रहा है छात्रों का रुझान और क्या हैं इसके संकेत
Bahraich News : अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध के बाद सपा नेताओं पर कार्रवाई, राम जी यादव और लक्ष्मीनारायण यादव हाउस अरेस्ट
सीएम योगी का गोरखपुर दौरा: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, चुनावी तैयारियों पर रहेगा फोकस
Bahraich News : भाजपा ने सातों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन
Rahul Gandhi PC: 'छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों?', शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर सरकार पर राहुल गांधी का बड़ा हमला