Barabanki News : बांदा-बहराइच हाईवे पर नाले में गिरी अनियंत्रित कार, SDM की तत्परता से तुरंत शुरू हुआ राहत अभियान, बचा बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

बाराबंकी के बांदा–बहराइच हाईवे पर सुरवारी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। मौके से गुजर रही रामनगर की एसडीएम ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। कार में केवल चालक सवार था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में बांदा–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे नाले में जा गिरी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। संयोग से उसी समय मौके से गुजर रही उप जिलाधिकारी रामनगर ने तत्काल गाड़ी रुकवाकर पुलिस को बुलाया और राहत कार्य शुरू कराया। राहत की बात यह रही कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था।

6

मामला बाराबंकी जिले के बांदा–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरवारी के पास का है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। घटना के समय मौके से गुजर रही उप जिलाधिकारी रामनगर ने तत्काल वाहन रुकवाया और पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामनगर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए चालक से पूछताछ की।

6

चालक ने बताई हादसे की वजह

पूछताछ में चालक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन निजी (प्राइवेट) है, जो पहले एक कार्यालय में अनुबंध पर संचालित होता था। करीब एक माह पूर्व उसका अनुबंध समाप्त हो गया था। चालक वाहन को लखनऊ से बहराइच लेकर जा रहा था। प्रशासन की पूछताछ में यह भी स्पष्ट हुआ कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली, क्योंकि हादसा बड़ा हो सकता था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

AISHE Report 2023-24: पहली बार घटी UG एडमिशन की संख्या, जानिए क्यों बदल रहा है छात्रों का रुझान और क्या हैं इसके संकेत
Bahraich News : अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध के बाद सपा नेताओं पर कार्रवाई, राम जी यादव और लक्ष्मीनारायण यादव हाउस अरेस्ट
सीएम योगी का गोरखपुर दौरा: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, चुनावी तैयारियों पर रहेगा फोकस
Bahraich News : भाजपा ने सातों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन
Rahul Gandhi PC: 'छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों?', शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर सरकार पर राहुल गांधी का बड़ा हमला