Gonda News : रेलवे यार्ड से लोहा चोरी करते दो युवक गिरफ्तार, 26 पंडाल क्लिप बरामद

Amrit Vichar Network
On

गोंडा, अमृत विचार। रेलवे सुरक्षा बल ने गोंडा रेलवे यार्ड में रेल संपत्ति चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रेलवे की 26 पंडाल क्लिप बरामद की है। बरामद रेल सामग्री की अनुमानित कीमत 2,400 रुपये आंकी गई है। मामले में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि उप निरीक्षक विमल कुमार सिंह, एएसआई दिलीप कुमार एवं एएसआई घनश्याम यादव की टीम मंगलवार को गोंडा यार्ड क्षेत्र में अपराधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति रेलवे का लोहा प्लास्टिक की बोरियों में भरकर ले जा रहे हैं।सूचना पर आरपीएफ टीम ने किलोमीटर संख्या 656/28 और एसएसपी गोंडा के मध्य रेलवे ट्रैक के पास घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान राजा हसन (20) पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी इंदिरा नगर कॉलोनी, गरीबीपुरवा तथा अहद (19) पुत्र मुर्तजा निवासी महारानीगंज घोसियाना, थाना नगर कोतवाली, गोंडा के रूप में बताई। तलाशी के दौरान राजा हसन के पास से 12 और अहद के पास से 14 पंडाल क्लिप बरामद हुईं।

रेल संपत्ति के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशा करने के आदी हैं और नशे के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से रेलवे का लोहा चोरी कर बेचने की योजना बना रहे थे।आरपीएफ ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा पर रेल संपत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक बी.के. चतुर्वेदी को सौंपी गयी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lumpy Virus: यूपी में लंपी वायरस की चपेट में 12 जिले, कानपुर में एक और हापुड़ में 6514 गोवंश संक्रमित
राम मंदिर चढ़ावा चारी कांड : SIT की जांच में बेदाग निकले चंपत राय और अनिल मिश्रा! गृह विभाग ने ट्रस्ट को सौंपी फाइनल रिपोर्ट
यूपी में बाढ़ से 12 जिले प्रभावित, चपेट में 64 हजार से ज्यादा लोग; 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ओलंपिक 2036 में 30-40 पदक का लक्ष्य अभी दूर की कौड़ी, भारत को प्रतिभा पहचानने में हो रही देरी: रोंजन सोढ़ी
Gonda News : गोंडा में 150 से ज्यादा गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों पर गिरेगी गाज, 24 मदरसे भी रडार पर; खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, बीएसए ने जताई नाराजगी