सीएम योगी का अयोध्या-बस्ती दौरा कल, विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास; जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या/बस्ती, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल, 10 जुलाई को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। पहले उनके आगमन का समय सुबह 8:00 बजे संभावित था, लेकिन अब कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह 10:40 बजे हेलीकॉप्टर से विकासखंड सोहावल मुख्यालय पहुंचेंगे।

प्रतिमा का अनावरण और करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात

अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के पिता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए दर्जनों विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन (लोकार्पण) भी करेंगे, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी सौगात मिलेगी

इसके बाद बस्ती के लिए होंगे रवाना

अयोध्या में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम और विकास योजनाओं की सौगात देने के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12:00 बजे अगले गंतव्य बस्ती जिले के लिए रवाना हो जाएंगे. प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

सीएम योगी के आगमन पर कड़ी सुरक्षा 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बस्ती जिले की हर्रैया तहसील में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही  हर्रैया तहसील में कम्पोजिट विद्यालय के शिलान्यास के साथ विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण करेंगे जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में 1460 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की डियूटी लगायी गयी है जिसमें से चा अपर पुलिस अधीक्षक, 12 पुलिस उपाधीक्षक, 55 निरीक्षक, थाना प्रभारी, 230 उपनिरीक्षक, 7 महिला उपनिरीक्षक, 852 कांस्टेबल, 146 महिला कांस्टेबल, 150 एलआईयू, 120 यातायात पुलिस तथा 1 कम्पनी पीएसी तथा 6 फायर टेण्डर शामिल हैं। सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल को जोन व सेक्टर में विभाजित किया गया है जिसमें राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना तथा पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल निरन्तर निरीक्षण किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें : 
Barabanki News : 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण का आगाज कर बोलीं राजरानी रावत, 'शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार'


संबंधित समाचार