Mid Day Meal Inspection: बच्चों के साथ कतार में बैठकर BEO ने खाया मिड-डे मील, स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
श्रावस्ती के प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर लोहटी में निरीक्षण के दौरान 90 प्रतिशत बच्चे मिले उपस्थित; भोजन के बाद बच्चों ने खुद धोईं थालियां और हाथ, सफाई व्यवस्था भी मिली संतोषजनक।
श्रावस्ती। सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाओं और शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी सिरसिया अखिलेश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर लोहटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन (MDM) किया और स्कूल की व्यवस्थाओं को करीब से देखा।
बीईओ के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में करीब 90 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। इनमें अधिकांश बच्चे निर्धारित स्कूल ड्रेस में विद्यालय पहुंचे थे।
बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन
निरीक्षण के दौरान बीईओ अखिलेश कुमार ने प्रभारी प्रधान शिक्षक राकेश कुमार गौतम और विद्यार्थियों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। इससे भोजन की गुणवत्ता और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
भोजन के बाद बच्चे पंक्ति में अपनी-अपनी थाली और हाथ धोते हुए नजर आए। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई।
विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना
निरीक्षण के दौरान बीईओ ने विद्यालय की समुचित व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी प्रधान शिक्षक समेत स्कूल स्टाफ के कार्यों की सराहना की।
उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को विद्यालय में इसी तरह बेहतर शैक्षिक एवं अनुशासनात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर छाया UP Police का पहला Official Song, अमिताभ-शंकर महादेवन की जोड़ी ने जमाया रंग!
