अर्जुन अवॉर्ड 2025 का ऐलान: तेजस्विन शंकर समेत 17 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 की घोषणा की; एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, हॉकी, शूटिंग, कबड्डी और पैरा-स्पोर्ट्स समेत कई खेलों के खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया।

डिजिटल डेस्क लखनऊ। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस बार अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। सूची में एथलेटिक्स के तेजस्विन शंकर, हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी और राजकुमार पाल, शतरंज खिलाड़ी विदित संतोष गुजराती और दिव्या जीतेन्द्र देशमुख समेत कई नाम शामिल हैं।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अनुसार, पुरस्कारों का चयन निर्धारित चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है। हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के जरिए खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है।

इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

अर्जुन अवॉर्ड 2025 के लिए चुने गए खिलाड़ियों में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं।

  • एथलेटिक्स: तेजस्विन शंकर, मुहम्मद अजमल वी, प्रियंका गोस्वामी
  • बैडमिंटन: ट्रीसा जॉली, पुलेला गायत्री गोपीचंद
  • बॉक्सिंग: नरेन्द्र
  • शतरंज: विदित संतोष गुजराती, दिव्या जीतेन्द्र देशमुख
  • डेफ शूटिंग: धनुष श्रीकांत
  • हॉकी: लालरेम्सियामी, राजकुमार पाल
  • कबड्डी: सुरजीत, पूजा
  • पैरा-शूटिंग: रुद्रांश खंडेलवाल
  • पैरा-एथलेटिक्स: एकता भयान
  • रोइंग: अरविन्द सिंह
  • शूटिंग: अखिल श्योराण
लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड भी घोषित

लंबे समय तक खेलों में योगदान देने वाले खिलाड़ियों के लिए दिए जाने वाले अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम) के लिए फुटबॉल के आई अरुमैनायगम को चुना गया है।

यह सम्मान ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने सक्रिय करियर में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के साथ-साथ संन्यास के बाद भी खेलों के विकास में योगदान दिया हो।

कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 में कोचों के लिए द्रोणाचार्य अवॉर्ड के नामों की भी घोषणा की गई है।

नियमित श्रेणी में:

  • परवीर सिंह — एथलेटिक्स
  • छोटे लाल यादव — बॉक्सिंग
  • नेहा नंदकुमार चव्हाण — शूटिंग

लाइफटाइम श्रेणी में:

  • धर्मेंद्र सिंह यादव — बॉक्सिंग
  • वीरेंद्र कुमार — कुश्ती
अर्जुन अवॉर्ड 2025 की पूरी लिस्ट
खिलाड़ी खेल
तेजस्विन शंकर एथलेटिक्स
मुहम्मद अजमल वी एथलेटिक्स
प्रियंका गोस्वामी एथलेटिक्स
ट्रीसा जॉली बैडमिंटन
पुलेला गायत्री गोपीचंद बैडमिंटन
नरेन्द्र बॉक्सिंग
विदित संतोष गुजराती शतरंज
दिव्या जीतेन्द्र देशमुख शतरंज
धनुष श्रीकांत डेफ शूटिंग
लालरेम्सियामी हॉकी
राजकुमार पाल हॉकी
सुरजीत कबड्डी
पूजा कबड्डी
रुद्रांश खंडेलवाल पैरा-शूटिंग
एकता भयान पैरा-एथलेटिक्स
अरविन्द सिंह रोइंग
अखिल श्योराण शूटिंग

संबंधित समाचार