Barabanki News : महादेवा में पुलिस की सख्ती! बैरियर पर श्रद्धालुओं से नोकझोंक और धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
On

पुलिस अधिक्षक के ‘प्रेमभाव’ वाले निर्देशों पर उठे सवाल

बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भारी भीड़ के बीच पुलिस और श्रद्धालुओं में नोकझोंक का मामला सामने आया। बैरियर पर पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं को लाठी के सहारे पीछे धकेलने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की भीड़ प्रबंधन व्यवस्था और एसपी के निर्देशों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं।

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में सावन के तीसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेवा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच कथित दुर्व्यवहार और नोकझोंक का मामला सामने आया है। ऑडिटोरियम के पास लगाए गए बैरियर से लेकर मंदिर जाने वाले मार्ग तक कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

आरोप है कि भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लाठियों के सहारे श्रद्धालुओं को काफी दूर तक पीछे धकेला। इस दौरान कई श्रद्धालु और आसपास मौजूद लोग परेशान नजर आए। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ कथित तौर पर सख्ती और अभद्र व्यवहार किए जाने का दावा किया जा रहा है।

3

एसपी के निर्देशों के बावजूद क्यों हुई ऐसी स्थिति?

सबसे बड़ा सवाल पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशों पर उठ रहा है। सावन मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि श्रद्धालुओं से उलझना नहीं है और प्रेमभाव के साथ उन्हें दर्शन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी है।

इसके बावजूद तीसरे सोमवार को बैरियर पर श्रद्धालुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आने से पुलिस की श्रद्धालु प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। भारी भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी जरूर है, लेकिन श्रद्धालुओं के साथ किस तरह व्यवहार किया गया, यह वायरल वीडियो सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया है।

श्रद्धालुओं ने पूरे मामले की जांच कराने और कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो और श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

यह भी पढ़ेंः जमीन के मामलों में लापरवाही पर CM योगी का सख्त रुख, बोले- रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल-कानूनगो-तहसीलदार सस्पेंड करो

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: लखनऊ में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 228 किलो माल बरामद; छह गिरफ्तार
Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री