Bareilly News : बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में मेडटेक इनक्यूबेशन फाउंडेशन की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रिसर्च और स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा, मंगलवार को हुआ पूजन

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में रिसर्च और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 'मेडटेक इनक्यूबेशन फाउंडेशन' (बीएमआईआईएल) की शुरुआत की गई है।

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने रिसर्च, इनोवेशन और स्टार्टअप्स को नई दिशा देने के उद्देश्य से “बरेली मेडटेक इनक्यूबेशन फाउंडेशन” (बीएमआईआईएल) की शुरुआत की है। विश्वविद्यालय की बिल्डिंग के सातवें फ्लोर पर स्थापित इस इनक्यूबेशन सेंटर में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विद्यार्थियों और फैकल्टी को शोध एवं नवाचार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

367

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मेडिकल क्षेत्र के साथ-साथ अन्य संबद्ध विभागों में होने वाले शोध कार्यों और नए इनोवेटिव आइडियाज को प्रोत्साहित करना है। सेंटर में मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल, मैनेजमेंट और आयुर्वेद सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थी एवं फैकल्टी अपने रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर सकेंगे।

368

उन्होंने कहा कि इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से छात्रों और फैकल्टी के नए स्टार्टअप आइडियाज एवं रिसर्च प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय स्तर से भी ग्रांट और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।सेंटर के इंचार्ज क्लॉडियस लाजरस हैं। वे नए स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और शोधकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ उनके आइडियाज को विकसित करने और आगे बढ़ाने में सहायता करेंगे। इसी क्रम में मंगलवार को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में इनक्यूबेशन सेंटर के लिए पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल, कुलपति डॉ. लता अग्रवाल, प्राधिकुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, प्रति-कुलपति डॉ. किरण अग्रवाल, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. अर्जुन अग्रवाल, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. चीना गर्ग, अमृत विचार के सीओओ पार्थो कुनार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : नैनो नहीं, पारंपरिक खाद पर किसानों का भरोसा, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शोध में सामने आई वजह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Shravasti News: मिशन 2027 से पहले बसपा में बड़ा एक्शन! हाजी ददन खान निष्कासित, बोले- जनसमर्थन से घबराकर रचा गया षड्यंत्र
Raebareli News: छह साल बाद आदित्य हत्याकांड का फैसला, सपा नेता आरपी यादव और सोमू ढाबा संचालक समेत 14 को उम्रकैद
Amethi News : शौचालय के गड्ढे ने खोला जमीन का राज! अमेठी में मिट्टी के नीचे दबे मिले तांबे के 29 गोले, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट : नवंबर में आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट! इसके बाद शुरू होगी आरक्षण प्रक्रिया
Bareilly News: UP Police Song में छाईं बरेली की ‘वीरांगनाएं’, IPS अंशिका वर्मा की महिला कमांडो यूनिट को मिली खास जगह; अमिताभ बच्चन ने किया सलाम