Bareilly News: शिव भक्ति नहीं छोड़ी तो शौहर ने दिया तीन तलाक! बरेली पहुंची जमीला ने अपनाया सनातन, युवक संग लिए सात फेरे

Amrit Vichar Network
On

झारखंड की जमीला खातून ने आरोप लगाया कि शिव पूजा करने के कारण पति ने पहले मारपीट की और बाद में तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद बरेली पहुंचकर उन्होंने धर्म परिवर्तन किया, नया नाम ज्योति देवी रखा और प्रेमी प्रकाश रविदास के साथ वैदिक रीति से सात फेरे लिए।

बरेली, अमृत विचार। महादेव की भक्ति को लेकर झारखंड की एक गैर हिंदू महिला का वैवाहिक जीवन टूट गया। महिला का दावा है कि शिव पूजा करने का विरोध करते हुए उसके शौहर ने पहले उसके साथ मारपीट की और जब उसने पूजा जारी रखी तो उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

9

इसके बाद महिला की हजारीबाग निवासी एक युवक से नजदीकियां बढ़ीं। दोनों झारखंड से बरेली पहुंचे, जहां महिला ने सनातन धर्म अपनाने के बाद प्रेमी के साथ वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लिए।

6

निकाह के बाद सामने आई शिव भक्ति

झारखंड के बोकारो जिले के लोधी नीच टोला निवासी जमीला खातून ने बताया कि उसकी भगवान शिव में आस्था थी, और वह निकाह से पहले ही परिवार से छिपकर उनकी पूजा करती थी। निकाह के बाद जब इसकी जानकारी उनके शौहर और ससुराल वालों को हुई तो पहले तो उनके साथ मारपीट की, इसके बाद भी उन्होंनें शिव की पूजा को नहीं छोड़ा तो पति ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया।

5

जमीला ने बताया इसके बाद हजारीबाग निवासी प्रकाश रविदास से उसकी पहचान हुई। दोनों के बीच बातचीत के बाद प्रेम संबंध हो गया, और उन्होंने साथ जीवन बिताने का फैसला किया। इसके बाद दोनों झारखंड से बरेली पहुंचे और अगस्त्य मुनि आश्रम के आचार्य केके शंखधार से शादी कराने की बात कहीं।

9

आश्रम में शुद्धिकरण के बाद रखा नया नाम

जिसके बाद आश्रम में जमीला का सनातन परंपरा के अनुसार पहले शुद्धिकरण कराया गया। बाद में धर्म परिवर्तन के बाद उसका नाम ज्योति देवी रखा गया। इसके बाद अग्नि को साक्षी मानकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रकाश और ज्योति ने सात फेरे लिए, और पति के साथ रहते हुए जीवन भर शिव की पूजा अर्चना की बात कहीं।

यह भी पढ़ें:-UP News : मंडी परिषद के अफसर पर फर्जी भुगतान का आरोप, जांच में खुला 15.75 लाख का खेल; 4.29 लाख ब्याज अब भी बाकी, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: लखनऊ में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 228 किलो माल बरामद; छह गिरफ्तार
Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री