Shravasti News : नशा नाश की जड़, इससे दूरी नहीं बनाई तो बीमारी से लेकर आर्थिक तंगी तक बनेगी मजबूरी

Amrit Vichar Network
On

श्रावस्ती के महामाया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्त ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया और नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

इकौना (श्रावस्ती), अमृत विचार। नशा नाश की जड़ है। इससे दूरी बनाकर ही स्वस्थ और बेहतर जीवन जिया जा सकता है। नशे की लत बीमारी, शारीरिक और मानसिक कमजोरी के साथ आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकती है। इससे न केवल व्यक्ति, बल्कि उसका परिवार भी प्रभावित होता है।

6

बुधवार को महामाया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्रावस्ती में प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य एवं नोडल, उच्च शिक्षा डॉ. धर्मेंद्र गुप्त ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

3

नशे से दूरी बनाने का लिया संकल्प

प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्त ने कहा कि नशे के कारण व्यक्ति को जीवन के हर कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कभी बीमारी, कभी शारीरिक-मानसिक कमजोरी तो कभी आर्थिक तंगी व्यक्ति और उसके परिवार के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मौजूद छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. उपेंद्र कुमार सोनी, डॉ. आशुतोष मिश्र, डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा समेत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

संबंधित समाचार