‘हैवान’ का टीजर देख कांपेगी रूह! अक्षय का खौफनाक अंदाज, सैफ बने अंधे योद्धा; 18 साल बाद फिर साथ दिखेगी जोड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ का टीजर रिलीज, बिना डायलॉग की पहली झलक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट; 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

डिजिटल डेस्कः  अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब इस इंतजार को ‘हैवान’ के टीजर ने और रोमांचक बना दिया है। फिल्म की पहली झलक में सस्पेंस, रहस्य और खौफ का ऐसा माहौल दिखाई देता है, जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

खास बात यह है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों इससे पहले 2008 की फिल्म ‘टशन’ में साथ दिखाई दिए थे। ‘हैवान’ में दोनों का अंदाज उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग नजर आ रहा है।

‘हैवान’ का टीजर बना सस्पेंस का तूफान

‘हैवान’ के टीजर में कोई डायलॉग नहीं है, लेकिन इसके बावजूद विजुअल्स कहानी को लेकर जबरदस्त उत्सुकता पैदा करते हैं। टीजर में सैफ अली खान एक अंधे किरदार के रूप में नजर आते हैं। इसके बाद अक्षय कुमार का रहस्यमयी और खतरनाक अंदाज सामने आता है।

https://www.instagram.com/reel/Db7hXdGA0y4/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

टीजर में खून से सना हाथ भी दिखाई देता है, जिससे फिल्म के क्राइम और सस्पेंस से भरपूर होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। अक्षय कुमार ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि वह खतरे को सुनता है और अक्षय का किरदार खुद खतरा है। इसके साथ ही सवाल उठाया गया है कि जीत हीरो की होगी या हैवान की।

टीजर से पहले सामने आया था फिल्म का नया पोस्टर

टीजर से पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ‘हैवान’ का नया पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में फिल्म की कहानी के अहम पहलू बदला और हीरो बनाम हैवान को प्रमुखता से सामने रखा गया।

अक्षय ने पोस्टर शेयर करते हुए अपने किरदार के मकसद और बदले की भावना को लेकर संकेत दिए थे। साथ ही दर्शकों से सवाल किया गया था कि वे हीरो के साथ हैं या हैवान के साथ।

https://www.instagram.com/p/Db48uaCDdTF/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

सैफ निभा रहे हैं अंधे मार्शल आर्टिस्ट का किरदार

फिल्म में सैफ अली खान हीरो की भूमिका में हैं, जबकि अक्षय कुमार एक नकारात्मक और खतरनाक किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्टों के मुताबिक सैफ का किरदार एक ऐसे अंधे मार्शल आर्टिस्ट का है, जो एक बेहद खतरनाक परिस्थिति में फंस जाता है।

सैफ ने अपने किरदार को लेकर पहले बताया था कि यह उनके लिए बेहद खास भूमिकाओं में से एक है। उन्होंने इसे भारतीय अंदाज में एक अंधे समुराई जैसा किरदार बताया था। किरदार की खासियत यह है कि दिखाई न देने के बावजूद वह अपनी अन्य इंद्रियों की मदद से चीजों को महसूस कर सकता है, लड़ सकता है और एक छोटी बच्ची की रक्षा कर सकता है।

‘हैवान’ में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।

मोहनलाल का कैमियो भी बढ़ाएगा रोमांच

‘हैवान’ की सबसे खास बातों में से एक मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की स्पेशल अपीयरेंस भी है। रिपोर्टों के मुताबिक मोहनलाल इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे।

मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रूपांतरण है ‘हैवान’

प्रियदर्शन अपनी ही 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ को हिंदी दर्शकों के लिए ‘हैवान’ के रूप में लेकर आ रहे हैं। ‘ओप्पम’ में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कहानी का मूल आधार एक ऐसे अंधे किरदार पर है, जो खतरनाक परिस्थितियों के बीच अपनी असाधारण क्षमताओं का इस्तेमाल करता है।

हालांकि हिंदी वर्जन में नए कलाकारों के साथ कहानी को नए अंदाज में पेश किया जा रहा है। फिल्म को क्राइम, मिस्ट्री और एक्शन का मिश्रण बताया जा रहा है।

11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी ‘हैवान’

केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान जून 2026 में किया गया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: लखनऊ में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 228 किलो माल बरामद; छह गिरफ्तार
Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री