सरकारी जमीन पर पेड़ कटान रोकने पहुंचे लेखपाल पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा; CHC में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सीतापुर के कुतुबपुर गांव में सरकारी जमीन पर यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जाने की सूचना पर जांच करने पहुंचे थे लेखपाल ओमप्रकाश सिंह यादव, पांच लोगों के खिलाफ तहरीर

बिसवां (सीतापुर)। कुतुबपुर गांव में बुधवार दोपहर सरकारी जमीन पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जाने की सूचना पर पहुंचे लेखपाल पर दबंगों ने हमला कर दिया। मारपीट में घायल लेखपाल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बिसवां देहात में तैनात लेखपाल ओमप्रकाश सिंह यादव (35) को अवैध कटान की सूचना मिली थी। मौके पर जांच के दौरान दबंगों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते लाठी-डंडों से लेखपाल पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार के बीच कुछ ग्रामीण जमा हो गए।

उधर, सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उपचार के लिए लेखपाल ओमप्रकाश सिंह यादव का बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। लेखपाल ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ बिसवां कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ बिसवां हर्षित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः लंपी वायरस की दस्तक: सहारनपुर और शामली समेत UP के 10 जिलों में फैला संक्रमण,  जानिए आपके जिले का हाल

संबंधित समाचार