Bareilly News: UP Police Song में छाईं बरेली की ‘वीरांगनाएं’, IPS अंशिका वर्मा की महिला कमांडो यूनिट को मिली खास जगह; अमिताभ बच्चन ने किया सलाम

Amrit Vichar Network
On

जमीन पर चमकते सितारे... बरेली की वीरांगना यूनिट पुलिस एंथम में शामिल

यूपी पुलिस के नए आधिकारिक गीत में बरेली की आईपीएस अंशिका वर्मा की अगुवाई वाली ‘वीरांगना यूनिट’ को प्रमुखता से शामिल किया गया है। साढ़े छह मिनट के वीडियो को अमिताभ बच्चन ने भी एक्स पर रिट्वीट कर खाकी के सितारों को सलाम किया।

बरेली, अमृत विचार: वीरता और शौर्य का स्वर्णिम इतिहास रखने वाली यूपी पुलिस का आधिकारिक गीत जारी होने के बाद बरेली में तैनात तेजतर्रार आईपीएस अंशिका वर्मा नए सुर्खियों में हैं। साढ़े 6 मिनट के पुलिस सॉन्ग में एसपी अंशिका की अगुवाई वाली वीरागंना यूनिट को भी शामिल किया गया है। यूपी पुलिस के ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर साझा वीडियो को महानायक अमिताभ बच्चन ने एक्स पर रिट्वीट करते हुए सेल्यूट किया है। लिखा है-'कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… कुछ खाकी पहनकर जमीन पर... खाकी का सितारा।

3

महाकुंभ से स्वतंत्रता दिवस तक दिखी पुलिस की कहानी

पुलिस सॉन्ग में महाकुंभ 2025 के साथ स्वतंत्रता दिवस 2026 तक की राज्य पुलिस के काम दिखाए गए हैं। वीडियो में खाकी के कामकाज  से जुड़े विभिनन पहलुओं को सामने लाने की कोशिश गई है। अमिताभ बच्चन की प्रभावशाली आवाज, पद्मश्री शंकर महादेवन के स्वर और संगीत के अलावा प्रशिद्ध कवि एवं गीतकार आलोक श्रीवास्तव के शब्दों ने यूपी पुलिस सॉन्ग में जान फूंकी है। वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीवी राजीव कृष्ण के साथ राज्य पुलिस के अलग-अलग चेहरे नजर आ रहे हैं। 

bar

बरेली की ‘वीरांगना यूनिट’ को मिली खास पहचान

बरेली पुलिस को उत्साहित करने वाली बात ये है कि यूपी पुलिस के ऑफिसियल सॉन्ग में एसपी साउथ अंशिका वर्मा व उनके द्वारा बनाई गई राज्य की पहली वीरांगना यूनिट को प्रमुखता से शामिल किया गया है। यूनिट की पहचान उत्तर प्रदेश में गठित प्रथम वूमन एसओजी भी कहा जाता है।

यूनिट में शामिल महिला पुलिसकर्मी विशेष कमांडो ट्रेनिंग के बाद इसमें शामिल की गई हैं। वीरांगना यूनिट ने गठन के बाद से अभूतपूर्व कार्य करके दिखाए हैं। पिछले साल बरेली में उपद्रव के दौरान वीरांगना यूनिट ने पूरे दमखम से लॉ एंड ऑर्डर के मोर्चे पर अपने हाथ दिखाए थे। 27 सितंबर 2025 को यूनिट उपद्रवियों को खदेड़ती नजर आई थी।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी में बाढ़ के बीच एक्शन में प्रभारी मंत्री : तटबंध से शरणालय तक लिया जायजा; बोले-एक भी पीड़ित राहत से वंचित न रहे

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Shravasti News: मिशन 2027 से पहले बसपा में बड़ा एक्शन! हाजी ददन खान निष्कासित, बोले- जनसमर्थन से घबराकर रचा गया षड्यंत्र
Raebareli News: छह साल बाद आदित्य हत्याकांड का फैसला, सपा नेता आरपी यादव और सोमू ढाबा संचालक समेत 14 को उम्रकैद
Amethi News : शौचालय के गड्ढे ने खोला जमीन का राज! अमेठी में मिट्टी के नीचे दबे मिले तांबे के 29 गोले, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट : नवंबर में आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट! इसके बाद शुरू होगी आरक्षण प्रक्रिया
Bareilly News: UP Police Song में छाईं बरेली की ‘वीरांगनाएं’, IPS अंशिका वर्मा की महिला कमांडो यूनिट को मिली खास जगह; अमिताभ बच्चन ने किया सलाम