UP में ‘जीरो पावर्टी’ अभियान का बड़ा असर! अब अति गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का घर, मुख्यमंत्री आवास योजना में मिलेगी प्राथमिकता

Amrit Vichar Network
On

गरीबी से बाहर निकालने की योगी सरकार की नई पहल

योगी सरकार ने ‘जीरो पावर्टी’ अभियान के तहत चिह्नित अति गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में प्राथमिकता देने का फैसला किया है। प्रदेश में करीब 12.50 लाख परिवार चिह्नित हैं। वहीं दिव्यांगजन रोजगार अभियान-3.0 में 1,559 लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा गया।

लखनऊ, अमत विचार: प्रदेश सरकार ने ‘जीरो पावर्टी’ अभियान के तहत चिह्नित अति गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग ने योजना के दिशा-निर्देशों में संशोधन कर दिया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अभियान के तहत चिह्नित परिवारों को योजना की पात्रता वाली प्राथमिकता श्रेणी में शामिल किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अति गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए ‘जीरो पावर्टी’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत करीब 12.50 लाख परिवार चिह्नित किए गए हैं। इन परिवारों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में प्राथमिकता दी जाएगी।

ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2018 से समय-समय पर जारी शासनादेशों में योजना के तहत विभिन्न वर्गों, समुदायों और जाति-जनजातियों को निर्धारित पात्रता के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकता श्रेणियों में रखा गया है। अब इस व्यवस्था में ‘जीरो पावर्टी’ अभियान के तहत चिह्नित परिवारों को भी शामिल किया गया है। प्रमुख सचिव ने ग्राम्य विकास आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दिव्यांगजन रोजगार अभियान में 1559 को रोजगार

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से तीन से 13 अगस्त तक चलाए गए दिव्यांगजन रोजगार अभियान-3.0 में 1559 दिव्यांगजन रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े। अभियान के तहत रोजगार मेले, प्लेसमेंट ड्राइव और रोजगार कैंप आयोजित किए गए। चयनित अभ्यर्थियों को 10 से 18 हजार रुपये मासिक वेतन के प्रस्ताव मिले।

मोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिशियन, सिलाई-कढ़ाई और जनसेवा केंद्र समेत विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। डेयरी और पशुपालन के लिए सरकारी योजनाओं व ऋण सुविधाओं से भी जोड़ा गया। कानपुर नगर में 149, आजमगढ़ में 77, अमरोहा में 69, बरेली में 63 और सुलतानपुर में 56 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी में बाढ़ के बीच एक्शन में प्रभारी मंत्री : तटबंध से शरणालय तक लिया जायजा; बोले-एक भी पीड़ित राहत से वंचित न रहे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Shravasti News: मिशन 2027 से पहले बसपा में बड़ा एक्शन! हाजी ददन खान निष्कासित, बोले- जनसमर्थन से घबराकर रचा गया षड्यंत्र
Raebareli News: छह साल बाद आदित्य हत्याकांड का फैसला, सपा नेता आरपी यादव और सोमू ढाबा संचालक समेत 14 को उम्रकैद
Amethi News : शौचालय के गड्ढे ने खोला जमीन का राज! अमेठी में मिट्टी के नीचे दबे मिले तांबे के 29 गोले, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट : नवंबर में आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट! इसके बाद शुरू होगी आरक्षण प्रक्रिया
Bareilly News: UP Police Song में छाईं बरेली की ‘वीरांगनाएं’, IPS अंशिका वर्मा की महिला कमांडो यूनिट को मिली खास जगह; अमिताभ बच्चन ने किया सलाम