Pratapgarh News : ससुराल पहुंचे पूर्व फौजी ने साले पर दागी गोलियां, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा

Amrit Vichar Network
On

प्रतापगढ़ के मदाफरपुर बाजार में दिनदहाड़े वारदात

प्रतापगढ़ के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद में पूर्व फौजी ने अपने साले देवेंद्र यादव को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई। वारदात के बाद भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कोहंडौर/प्रतापगढ़, अमृत विचार : मायके से पत्नी की विदाई कराने पहुंचे पूर्व फौजी ने पारिवारिक विवाद में अपने ही साले को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल साले को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी को पकड़कर लाठी-डंडों से पीटा और रस्सी से बांधने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

601
मृतक देवेन्द्र यादव की फाइल फोटो।

 

कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार निवासी 40 वर्षीय देवेन्द्र यादव पुत्र गया प्रसाद यादव यादव मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। उनके सगे जीजा कपिल यादव निवासी खानापुर,थाना पीपरपुर जनपद अमेठी का अपनी पत्नी यानी देवेन्द्र की बहन प्रियंका के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी कारण सोमवार को देवेन्द्र यादव अपनी बहन प्रियंका को उसके दोनों बच्चों समेत ससुराल से अपने घर ले आए थे।

बाजार में पहुंचते ही निकाल ली पिस्टल

इसी बात से नाराज होकर मंगलवार दोपहर 12 बजे कपिल यादव मदाफरपुर बाजार पहुंचा और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से साले देवेन्द्र यादव पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। ​दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से बाजार में चीख-पुकार मच गई। गोली लगने से लहूलुहान होकर देवेन्द्र जमीन पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी कपिल यादव को घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। ​

012

भीड़ के चंगुल से आरोपी को पुलिस ने बचाया

सूचना मिलते ही कोहंडौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से आरोपी कपिल यादव को सुरक्षित बाहर निकाला और अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र यादव को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों  ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें;- Barabanki News : महादेवा में पुलिस की सख्ती! बैरियर पर श्रद्धालुओं से नोकझोंक और धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल