Lakhimpur News: पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ा, अब 600 रुपये रोजाना; 5 लाख तक कैशलेस इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात देते हुए दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की। जवानों और उनके परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी।

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के स्वयंसेवकों को बड़ी सौगात दी। सरकार ने पीआरडी जवानों का दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की है। इसके साथ ही जवानों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने किया पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

पीआरडी स्वयंसेवकों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की। योजना के तहत पीआरडी जवान और उनके परिवार के सदस्य बीमारी की स्थिति में हर साल पांच लाख रुपये तक का इलाज कैशलेस करा सकेंगे। इस फैसले से प्रदेश के पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी खर्च में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कलेक्ट्रेट में हुआ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग लखीमपुर खीरी कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि यह दिन पीआरडी जवानों के लिए खुशी और गौरव का है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जवानों और उनके परिवारों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की अपील

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने पीआरडी जवानों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तन्मयता से करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जवानों के हितों का ध्यान रखा है और अब उनका दायित्व है कि वे सौंपे गए कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्होंने जवानों से प्रदेश और देश की सेवा में अपना योगदान देने की अपील की।

बड़ी संख्या में पीआरडी स्वयंसेवक रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी नितेश कुमार, भूपेश पांडे, सूरज सिंह, दीपिका यादव, सुधीर कुमार समेत बड़ी संख्या में पीआरडी स्वयंसेवक मौजूद रहे।

पीआरडी जवानों के लिए दो बड़े फैसले

दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़कर 600 रुपये
जवानों और परिवार को 5 लाख रुपये तक सालाना कैशलेस इलाज

ये भी पढ़े : 
Shahjahanpur News: राज्य हज इंस्पेक्टर की तैनाती के लिए आवेदन शुरू, 27 अगस्त तक ऑनलाइन भरें फॉर्म

 

संबंधित समाचार