Shahjahanpur News: सुरेंद्र हत्याकांड में परिजनों को धमकी का आरोप, SP कार्यालय पहुंचे दर्जनों ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

शाहजहांपुर के तिलहर में सुरेंद्र वर्मा हत्याकांड के बाद परिजनों ने नामजद आरोपियों पर धमकाने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी और दर्जनों ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवार की सुरक्षा की मांग की।

शाहजहांपुर, अमृत विचार। तिलहर थाना क्षेत्र के शहवेगपुर गांव में हुए सुरेंद्र वर्मा हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने नामजद आरोपियों पर धमकाने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को मृतक की पत्नी, दोनों बेटे और दर्जनों ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पांच नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

एसपी को दिए शिकायती पत्र में मृतक के भाई सोनपाल ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त की शाम करीब सात बजे साजिश के तहत सुरेंद्र वर्मा को बुलाया गया था। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में सुरेंद्र प्रधान, सतीश, अमित, दिलीप, वीपी, सुखदेव, वासुदेव और गोविंद समेत अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस ने गोविंद, सुखदेव और वासुदेव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

परिजनों ने लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

परिजनों का आरोप है कि फरार नामजद आरोपी खुलेआम उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। परिवार का कहना है कि डर के कारण उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि राजनीतिक दबाव के चलते थाना पुलिस बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे हालात में परिवार को गांव से पलायन करने का खतरा बना हुआ है।

एसपी से लगाई न्याय की गुहार

मृतक के परिजनों ने एसपी से पांच अन्य नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की भी गुहार लगाई। एसपी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। एसपी कार्यालय पहुंचने वालों में मृतक की पत्नी मंजू देवी, बेटे नैतिक और अनमोल, भाई सोनपाल, धनीराम, अमरपाल, गंगा सहाय समेत करीब पांच दर्जन ग्रामीण शामिल रहे।

ये भी पढ़े : 
Shahjahanpur News: राज्य हज इंस्पेक्टर की तैनाती के लिए आवेदन शुरू, 27 अगस्त तक ऑनलाइन भरें फॉर्म

संबंधित समाचार