Barabanki News : तेज रफ्तार डंपर-आल्टो में टक्कर, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। मसौली थाना क्षेत्र में हाइवे पर मंगलवार दोपहर आल्टो कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

Collision dumper truck and Alto

हादसे की सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

हादसे के दौरान हो रही बारिश के कारण बचाव कार्य में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षतिग्रस्त कार से लोगों को बाहर निकालने और मृतकों की पहचान करने में भी समय लगा। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और डंपर चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें : 
ओमान भेजने के नाम पर फर्जी वीजा-टिकट, नीदरलैंड से दोस्त आने का झांसा देकर ठगे 85,800; जाने क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार