सीतापुर जेल में हिस्ट्रीशीटर बंदी की मौत, बिगड़ी तबीयत के बाद अस्पताल ले जाया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित करने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने निसार को गिरफ्तार किया था। 8 अगस्त से वह सीतापुर कारागार में निरुद्ध था।

सीतापुर: सीतापुर कारागार में निरुद्ध एक हिस्ट्रीशीटर बंदी की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान तंबौर थाना क्षेत्र के ड्योढ़ीडीह निवासी निसार पुत्र मेंहदी के रूप में हुई है।

अवैध असलहा फैक्ट्री के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, निसार को कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध असलहा फैक्ट्री में हथियार तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे 8 अगस्त को सीतापुर कारागार में निरुद्ध किया गया था।

रात में अचानक बिगड़ी तबीयत

कारागार अधीक्षक प्रीति यादव के मुताबिक, रात करीब 12 बजे बंदी निसार की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। इसके बाद जेल के चिकित्सक डॉ. पीयूष ने उसका उपचार किया।

बताया गया कि बंदी का ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ रहा था और उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने निसार को मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत के बाद जेल प्रशासन ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति आगे की चिकित्सकीय जांच और रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ेंः सीतापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत का खुला राज! पोस्टमार्टम में सिर की गंभीर चोट से मौत की पुष्टि

संबंधित समाचार