अमेठी में मालती नदी के पास मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, 22 अगस्त से थी लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

संग्रामपुर थाना क्षेत्र में टूटे लकड़ी के पुल के पास नदी से महिला का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मंगलवार सुबह मालती नदी के पास महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में टूटे लकड़ी के पुल के पास शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

22 अगस्त से लापता थी महिला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शव की पहचान शिवपुर-करनाईपुर निवासी करीब 40 वर्षीय संजू देवी के रूप में होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि संजू देवी 22 अगस्त से लापता थीं और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

हालांकि, पुलिस अभी शव की पहचान की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी है।

पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही महिला के लापता होने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार महिला की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त की पुष्टि और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः सीतापुर जेल में हिस्ट्रीशीटर बंदी की मौत, बिगड़ी तबीयत के बाद अस्पताल ले जाया गया

संबंधित समाचार