Shravasti News : प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, कम मिली छात्रों की उपस्थिति तो जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
On

श्रावस्ती की डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी का औचक निरीक्षण किया। कम छात्र उपस्थिति और पंजिकाओं में अंतर मिलने पर शिक्षकों को फटकार लगाई। कई दिनों से गायब शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

श्रावस्ती/अमृत विचार : जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने हरिहरपुररानी के प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी का मंगलवार औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार व शिक्षामित्र रामकली देवी उपस्थित मिली। वहीं शिक्षामित्र राधादेवी के कई दिनों से नदारत होने पर सम्बन्धित शिक्षामित्र के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान डीएम को पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष उपस्थिति कम मिली।

साथ ही उपस्थिति पंजिका व विफ्स पंजिका में मिलान करने पर बच्चों की उपस्थिति में अन्तर दिखा। इस पर नाराजगी जताते हुए उपस्थित शिक्षक को फटकार लगायी। साथ ही शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश व भविष्य में ऐसी गलती दुबारा न करने की चेतावनी दी।

बच्चों से संवाद कर परखी पढ़ाई

उन्होंने बच्चों से संवाद कर उन्हें प्रतिदिन समय से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के उद्देश्य से एक छात्रा को ब्लैकबोर्ड पर जोड़ व घटाव के सवाल दिए। कक्षा चार के छात्र अमन के सवाल सही हल करने पर डीएम ने बच्चे की पीठ थपथपाते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया।

मिड डे मील और यूनिफॉर्म का भी लिया जायजा

उन्होंने बच्चों से मिड डे मील की जानकारी ली, बिना यूनिफार्म आए बच्चों से कारण भी पूछा। शौचालय की स्थिति असंतोषजनक मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रधान शिक्षक को बेहतर ढंग से शौचालय की सफाई कराने को निर्देशित किया। इसके अलावा डीएम ने स्पोर्ट्स ग्रांट पंजिका, कम्पोजिट ग्रांट पंजिका, विफ्स पंजिका आदि का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश भी दिये।

यह भी पढ़ें:-UP Sugar Stock : चीनी की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन तो CM योगी ने दिया भरोसा, बोले- UP में 7 महीने का पर्याप्त स्टॉक

संबंधित समाचार