Pilibhit News : पीलीभीत में गुटखा न देने पर दुकानदार को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस
सिगरेट देने से इनकार पर हो चुकी है एक दुकानदार हत्या
घटना बीसलपुर थाना क्षेत्र के भसूड़ा गांव का है। करीब 40 वर्षीय श्यामाचरण की गांव के बाहरी हिस्से में किराना की दुकान है। मंगलवार को वह दुकान पर बैठे थे। चौसरा गांव के कुछ लोगों से श्यामचरण की पुरानी रंजिश है।
अमृत विचार : पीलीभीत में सिगरेट न देने पर किराना दुकानदार की हत्या की घटना के बाद अब एक बार फिर कुछ वैसी ही वारदात सामने आई है। गनीमत यह रही है कि इस बार गोली दुकानदार की जांघ और पेट में लगी। दिनदहाड़े गोलीकांड की घटना से इलाके में हंगामा मच गया। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
घटना बीसलपुर थाना क्षेत्र के भसूड़ा गांव का है। करीब 40 वर्षीय श्यामाचरण की गांव के बाहरी हिस्से में किराना की दुकान है। मंगलवार को वह दुकान पर बैठे थे। चौसरा गांव के कुछ लोगों से श्यामचरण की पुरानी रंजिश है।
गोली मारकर फरार
आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे आरोपी उनकी दुकान पर आए। गुटखा मांगा। श्यामाचरण के मुताबिक, उनकी दुकान पर गुटखा नहीं था इसलिए मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने तंमचा निकालकर फायरिंग कर दी। उनके पेट और जांघ में गोली लगी है।
फायरिंग होते ही हड़कंप मच गया। भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ श्यामाचरण को अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सनद रहे कि पिछले दिनों ही पीलीभीत में सिगरेट देने से इनकार करने पर एक दुकान की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और अब गुटखा न देने पर गोली मारने का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़ित और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है। इसलिए पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें-कलेक्ट्रेट गेट के बाहर फिर एक दंपती ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाया
