Kanpur News: DPS स्कूल के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कानपुर के कल्याणपुर में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया।

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पीछे बैठे युवक की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

डीपीएस स्कूल के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बर्रा निवासी मोहम्मद फैजान (30) ऑपरेशन से संबंधित कुछ उपकरण लेकर रैपिडो से पारस हॉस्पिटल जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे उनकी स्कूटी डीपीएस स्कूल के पास पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान पीछे बैठे युवक को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी चालक को हल्की चोटें आई हैं।

हादसे के बाद डंपर चालक फरार

घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज से चालक की तलाश

कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फरार चालक और डंपर की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़े : 
Lakhimpur News: पलिया-बेलरायां रेल लाइन की मांग तेज, दोबारा सर्वे और DPR की उठी मांग

संबंधित समाचार