Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर मरम्मत का काम पूरा, बारिश के बीच यातायात सुचारु

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों में आई आंशिक क्षति को समय रहते दुरुस्त कर लिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। परियोजना प्रबंधन के मुताबिक, मानसून को देखते हुए संवेदनशील हिस्सों की निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

बारिश से प्रभावित हिस्सों की तत्काल हुई मरम्मत

गंगा एक्सप्रेसवे के परियोजना प्रबंधक आर.के. मिश्रा ने बुधवार को बताया कि बारिश के दौरान एक्सप्रेसवे के संवेदनशील हिस्सों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सड़क के किसी हिस्से में समस्या की सूचना मिलते ही तकनीकी टीमों को मौके पर भेजकर आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश से प्रभावित कुछ हिस्सों में समय रहते मरम्मत कर दी गई, जिससे यातायात संचालन पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन को परियोजना प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया है।

बिना यातायात बाधित किए हो रहा रखरखाव

परियोजना प्रबंधक के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर यातायात को बाधित किए बिना रखरखाव और मरम्मत का काम कराया जा रहा है। मानसून के मद्देनजर नियमित पेट्रोलिंग के साथ तकनीकी निरीक्षण की आवृत्ति भी बढ़ा दी गई है। सभी संबंधित टीमों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस

परियोजना प्रबंधन का कहना है कि बारिश के दौरान एक्सप्रेसवे की निगरानी और तकनीकी टीमों की तैनाती को प्राथमिकता दी जा रही है। उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यात्रा उपलब्ध कराना है। फिलहाल गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

ये भी पढ़े : 
Lakhimpur News: बनबसा बैराज से छोड़ा गया 1.20 लाख क्यूसेक पानी, शारदा का जलस्तर बढ़ने से गांवों में बाढ़ का खतरा 

संबंधित समाचार