गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत,19 अस्पताल में भर्ती; हिरासत में चार 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गुजरात के भावनगर में कथित जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मामले में पुलिस ने चार कथित शराब तस्करों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, नकली IMFL बोतलों से शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी।

गुजरात। गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में चार कथित शराब तस्करों को हिरासत में लिया गया है।

नकली शराब की बोतलों से पीने का दावा

भावनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार के मुताबिक, प्रभावित लोगों ने आईएमएफएल (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) के एक ब्रांड की नकली बोतलों से शराब पी थी। इसके बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 19 अन्य का अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रशासन की ओर से घटना के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

हिरासत में चार कथित शराब तस्कर 

मामले में पुलिस ने चार कथित शराब तस्करों को हिरासत में लिया है। नकली शराब की सप्लाई और इसके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। गौरतलब है कि गुजरात 'शुष्क' राज्य है, जहां शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है। ऐसे में अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई को लेकर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है।

ये भी पढ़े : 
Bareilly News: रामगंगा का 159.500 मीटर पहुंचा जलस्तर, अगले 48 घंटे बढ़ सकता है पानी; तटीय गांवों में अलर्ट

 

 

संबंधित समाचार