बहराइच में पुलिस का एक्शन: 583 ग्राम चरस बरामद, बाइक सवार युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बहराइच में पुलिस ने 583 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बलईगांव पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रूपये  ग्राम चरस और एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है।


पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा पहुप सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में पुलिस और 59वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम बुधवार को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।


इसी दौरान बलईगांव पुलिया के पास टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से 583 ग्राम चरस बरामद हुई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बताई जा रही प्लेटिना मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। पूछताछ में आरोपी की पहचान शाहरूख खान उर्फ लल्लू (31) पुत्र सलीम खान, निवासी मेढ़किया पोंडा, थाना मोतीपुर, बहराइच के रूप में हुई।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोतीपुर थाने में मु0अ0सं0 362/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़े : 
Lucknow Metro: मछली मंडी होगी शिफ्ट, यहां बनेगा मेट्रो डिपो, जानें एलडीए की पूरी योजना

 

संबंधित समाचार