Sitapur News : चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए दो युवक, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
On

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई

सीतापुर के साधुवापुर गांव में सोलर पैनल के तार काटते दो युवकों को ग्रामीणों ने कथित तौर पर रंगेहाथ पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने दोनों को पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मानपुर/सीतापुर, अमृत विचार। सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र के साधुवापुर गांव में दो लड़कों को ग्रमीणों ने सोलर पैनल के तार चोरी करने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों को पेड़ से बांधकर पिटाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ग्रामीणों के चंगुल से छुड़कर थाने ले गई।

मानपुर थाना क्षेत्र के साधुवापुर गांव में मंगलवार देर रात दो शातिर सोलर पैनल के तार काट रहे थे। ऐसे में उन्हें किसी ने देख लिया और गांव के लोगों को सूचना दी। बताते हैं कि ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद मानपुर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के बंधन से मुक्त कराकर हिरासत में लिया और थाने ले गई।

जानिए क्या बोले थाना प्रभारी

थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, जो युवक चोरी करते पकड़े गए हैं, उनकी पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के सहसापुर निवासी नीरज और अंकित के रूप में हुई है। जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि आरोपित पूर्व में भी कई घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। ऐसे में केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को रिमाण्ड पर लेने की तैयारी की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:-

IPS अधिकारी की 94 साल की मां की मौत बनी पहेली, सरयू तट पर अंतिम संस्कार; बिसरा-हार्ट जांच से खुलेगा राज!

संबंधित समाचार