Current Affairs: केरल नाम परिवर्तन से लेकर मिथिला मखाना निर्यात तक, जानें 7 महत्वपूर्ण घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

केरल के नाम परिवर्तन विधेयक से लेकर बंगाल की खाड़ी में ओजोन की असामान्य सांद्रता तक, BRICS संस्कृति बैठक, मिथिला मखाना निर्यात और भारत-अमेरिका नौसेना अभ्यास समेत जानें आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स

- हाल ही में लोक सभा ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को पारित किया हुआ। प्रस्तावित नाम परिवर्तन को संविधान के अनुच्छेद 3 से जोड़ा गया है, जो मौजूदा राज्य के नाम में परिवर्तन की प्रक्रिया निर्धारित करता है। मलयालम भाषा में राज्य को ‘केरलम’ के नाम से जाना जाता है, जबकि संविधान की पहली अनुसूची में इसका नाम ‘केरल’ दर्ज है।

- हाल ही में वैज्ञानिकों ने उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर वायुमंडल की ऊपरी परत में ओजोन की असामान्य रूप से उच्च सांद्रता का पता लगाया। यह अप्रत्याशित खोज शोधकर्ताओं को यह समझने में मदद कर रही है कि वायु धाराएं समताप मंडल के माध्यम से ओजोन का परिवहन किस प्रकार करती हैं। यह अध्ययन NetRAD-ASMA अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत किया गया, जो एक राष्ट्रव्यापी वैज्ञानिक कार्यक्रम है और इसमें भारत के विभिन्न शोध संस्थानों ने भाग लिया।

- हाल ही में भोपाल में 11 वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें भोपाल घोषणा को अपनाया गया। इसमें ब्रिक्स सदस्य एवं साझेदार देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग, रचनात्मक उद्योगों तथा जन-से-जन संबंधों को मजबूत करने के लिए एक रूपरेखा निर्धारित की गई है। बैठक में 14 देशों-10 ब्रिक्स सदस्य देशों और 4 साझेदार देशों ने भाग लिया। इसमें कुल 55 प्रतिनिधि शामिल हुए।

- हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा से 6 माह की अवधि वाले ‘जन विश्वास अभियान’ का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य प्रशासन और नागरिकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद को मजबूत करना, शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार करना है। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्यक्ष संवाद को मजबूत करना, शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करना, सरकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त करना तथा प्रशासनिक जवाबदेही को बढ़ाना है।

- हाल ही में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने बिहार से ऑस्ट्रेलिया के लिए जीआई-टैग वाले मिथिला मखाना की पहली वाणिज्यिक समुद्री खेप भेजने में सहायता की। इस खेप में 18 मीट्रिक टन मखाना शामिल था। भारत के कुल मखाना उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी लगभग 85 प्रतिशत है।

- हाल ही में कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के मध्य विस्फोटक आयुध निस्तारण अभ्यास 2026 का शुभारंभ हुआ। 5 दिवसीय द्विपक्षीय अभ्यास है, जो 14 अगस्त, 2026 तक चलेगा। अभ्यास में विषय विशेषज्ञों के बीच आदान-प्रदान, क्रॉस-ट्रेनिंग, उपकरणों का प्रदर्शन तथा परिदृश्य-आधारित व्यावहारिक अभ्यास शामिल हैं। इसका उद्देश्य भारतीय एवं अमेरिकी नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता में सुधार तथा पेशेवर सहयोग को सुदृढ़ करना है।

- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स’ का विमोचन किया। पुस्तक में रामनाथ कोविंद के जीवन-प्रवास, संघर्षों, सार्वजनिक जीवन के अनुभवों तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को प्रस्तुत किया गया है।

एक नजर में महत्वपूर्ण तथ्य

घटना महत्वपूर्ण तथ्य
केरल नाम परिवर्तन केरलम, अनुच्छेद 3
ओजोन अध्ययन उत्तरी बंगाल की खाड़ी, NetRAD-ASMA
BRICS संस्कृति बैठक भोपाल, भोपाल घोषणा
जन विश्वास अभियान मध्य प्रदेश, 6 महीने
मिथिला मखाना बिहार से ऑस्ट्रेलिया, 18 MT
EOD अभ्यास 2026 भारत-अमेरिका नौसेना, कोच्चि
रामनाथ कोविंद की आत्मकथा Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles

संबंधित समाचार