Badaun News : बदायूं में डीजे के कॉप्टीशन पर कांवड़ियों के दो गुटों में मारपीट, भारी फोर्स लेकर पहुंचे सीओ
गंगाजल लेने कछला घाट जाते वक्त सोतनदी के आसपास हो गया झगड़ा
करीमनगर से कांवड़ियों के दो जत्थे कछला घाट के लिए निकले थे। सोतनदी के पास दोनों में डीजे की आवाज का कॉम्प्टीशन शुरू हो गया। डीजे के शोर में दोनों पक्ष उलझते चले गए। कहासुनी के बाद गाली-गलौज और फिर मारपीट होने लगी। कांवड़ियों के दो गुटनों में मारपीट की सूचना मिलते ही उझानी के सीओ भारी पुलिस बल लेकर पहुंच गए।
अमृत विचार : गंगाजल लेने बदायूं के कछला घाट जा रहे कांवड़ियों के दो गुट भिड़ गए। दोनों पक्षों में भयंकर मारपीट हो गई। पांच कांवड़ियों को चोटें आई हैं। कांवड़ियों में झगड़े की खबर मिलते ही भारी पुलिस बल पहुंच गया। उझानी के सीओ के अलावा, उसावां, अलापुर और उसहैत थाने की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
घटनाक्रम उसहैत थाना क्षेत्र का है। करीमनगर से कांवड़ियों के दो जत्थे कछला घाट के लिए निकले थे। सोतनदी के पास दोनों में डीजे की आवाज का कॉम्प्टीशन शुरू हो गया। डीजे के शोर में दोनों पक्ष उलझते चले गए। कहासुनी के बाद गाली-गलौज और फिर मारपीट होने लगी। कांवड़ियों के दो गुटनों में मारपीट की सूचना मिलते ही उझानी के सीओ भारी पुलिस बल लेकर पहुंच गए। एक-दूसरे पर टूटती भीड़ को किसी तरह पुलिस ने समझाकर माहौल शांत कराया।
झगड़े में घायल कावंड़िए
मारपीट में करीमनगर के आकाश, भानु प्रताप, योगेंद्र, दिनेश और चंद्रपाल को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के बाद रवाना कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायलों को मामूली चोटें हैं।
पुलिस ने क्या कहा
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के मुताबिक, गांव से कांवड़ का जत्था रवाना हुआ था। पुलिस टीम साथ में गश्त कर रही थी। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच जारी है और शांति कायम है।
।
नशे में कौन था चूर
झगड़े में घायल कांवड़ियों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग शराब के नशे में भी थे। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। झगड़े का असल कारण भी नशे को ही माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में है।
इसे भी पढ़ें-बदायूं में भर-भराकर गिरा दो मंजिला मकान, एक महिला और तीन पशुओं की मौत
