Shravasti Crime News : युवती को प्रेमजाल में फंसाकर प्रताड़ित करने वाला मुख्य आरक्षी गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

फोन और मैसेज से प्रेमजाल में फंसाने व मानसिक प्रताड़ना का आरोप, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी

श्रावस्ती के सिरसिया में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुख्य आरक्षी रामकेश गिरफ्तार। एसपी राहुल भाटी ने आरोपी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए।

सिरसिया (श्रावस्ती), अमृत विचार: सिरसिया थाना क्षेत्र में युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरक्षी रामकेश को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। वही एसपी राहुल भाटी ने आरोपी को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को लगातार फोन और मैसेज कर प्रेमजाल में फंसाया गया। बात न करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में सिरसिया थाने में धारा 108 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

सर्विलांस, मुखबिर की सूचना और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान मुख्य आरक्षी रामकेश निवासी ग्राम मरवटिया बाबू थाना नगर बाजार जिला बस्ती के रूप में हुई। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जमुनहा : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवती शव

जमुनहा : सोनवा थाना क्षेत्र के लालकेंदुआ गांव में गुरुवार को एक युवती का शव उसके कमरे में कुंडे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। लालकेंदुआ गांव निवासी फूलजहां (22) पुत्री मिज्जन की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

इसका शव उसी के घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे के सहारे छत के कुंडे से लटकता मिला। दोपहर में घर लौटे परिजनो में शव को देख कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर फारेंसिक टीम के साथ गांव पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार