Hardoi News : अरुण की कनपटी पर गोली, अभिषेक पर चाकुओं की बौछार… दो हत्याओं की गुत्थी में उलझी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सण्डीला डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, अरुण को नजदीक से गोली मारी गई जबकि अभिषेक की चाकुओं से हत्या की गई। पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए हर क्लू की जांच कर रही है

हरदोई। अरुण और अभिषेक की हत्या का खुलासा करने में जुटी पुलिस की टीमें घूम-घूम कर एक-एक क्लू इकट्ठा कर रहीं हैं। हालांकि पहले ऐसा दावा किया जा रहा था कि दोनों की गोली मार कर हत्या की गई,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उस दावे को खारिज़ करते हुए कहा गया है कि बहुत पास से अरुण के सिर में बाएं तरफ गोली मारी गई,जबकि अभिषेक को चाकू से गोदा गया,हालांकि चाकू के कुछ वार अरुण के ऊपर भी होना बताए गए है,लेकिन मौत 'शॉक एंड हेमरेज' से होना बताई गई है।

बताते चलें कि गुरुवार की सुबह  सण्डीला कोतवाली के तहत अतरौली रोड से तकिया आटामऊ गांव को जाने वाले रास्तें पर जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से तकरीबन 500 मीटर पहले सड़क किनारे दो युवको के शव पड़े हुए है,दोनों के सिर और चेहरे पर घाव जैसे चोंट के निशान थे। वहां पहुंची पुलिस की छानबीन में युवको की पहचान अरुण चौरसिया पुत्र जयप्रकाश चौरसिया निवासी रैंसों,कछौना और दूसरे की अभिषेक चौरसिया पुत्र शिवराम चौरसिया निवासी गौहनिया,कछौना के रूप में की गई थी, दोनों आपस में दोस्त के साथ-साथ रिश्तेदार भी थे और जल जीवन मिशन में काम कर रहे थे। 

दोनों की गोली मार कर हत्या होने की खबर पर पुलिस महकमां सन्न रह गया। एपी अशोक कुमार मीणा,एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम और सीओ सण्डीला संतोष कुमार  सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे,फील्ड यूनिट जांच करने में जुट गई। वहीं दूसरी तरफ सामने आई शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि अरुण चौरसिया के सिर में बाएं तरफ बहुत पास से मारी गई गोली दाहिनी तरफ निकल गई,जबकि अभिषेक चौरसिया को चाकू से गोदा गया,हालंकि अरुण के ऊपर भी चाकू से वार किए गए थे। इधर डबल मर्डर के खुलासे के लिए एसपी श्री मीणा ने एएसपी पूर्वी और सीओ सण्डीला की निगरानी में गठित की गई पुलिस की 3 टीमें वारदात से जुड़े एक-एक क्लू ढूंढ-ढूंढ कर इकट्ठा कर रहीं हैं।

आईजी ले रहें हैं मिनट-टू-मिनट का अपडेट

डबल मर्डर होने की खबर पर सण्डीला पहुंचे आईजी किरण एस वारदात से जुड़े एक-एक पहलू की बड़ी बारीकी से पड़ताल की,उन्होने अरुण और अभिषेक के घर वालों से बातचीत कर जानना चाहा कि उन दोनों का कहां-कहां आना-जाना और कहां-कहां याराना था। सण्डीला से रवाना होने के बाद भी आईजी किरण एस अपने मातहतों से मिनट-टू-मिनट का अपडेट का अपडेट ले रहें हैं।

अभिषेक का आपराधिक 'अभिषेक'

कछौना के गौहनिया का अभिषेक चौरसिया सालों से लखनऊ के फैज़ुल्ला गंज में रह रहा था,लेकिन इस तरफ उसका अक्सर आना जाना रहता था। उसके खिलाफ साल 2021में लखनऊ के हसनगंज थाने में 392/120-बी/411 आईपीसी के तहत केस दर्ज हुआ था,उससे पहले साल 2020 में चौक थाने में 120-बी/392/411आईपीसी,साल 2018 में इंदिरा नगर थाने में उत्पाद शुल्क आबकारी एक्ट और साल 2025 में उसके खिलाफ वज़ीरगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें :
Hardoi News: संडीला में डबल मर्डर से सनसनी, दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या; पुलिस ने बनाई तीन टीमें
 
Barabanki News: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, दिल की बीमारी से पीड़ित था मृतक; जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार