UP T20 League 2026 Auction: कर्ण शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी, ₹23 लाख में कानपुर सुपर स्टार ने खरीदा; शुभम गौतम पर भी लगी बड़ी बोली
आगरा में आयोजित UP T20 लीग सीजन-4 के मिनी ऑक्शन में अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने। वहीं यूपी स्पीड हंट से उभरे तेज गेंदबाज शुभम गौतम दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। कुल 45 रिक्त स्लॉट में से 20 खिलाड़ियों की खरीदारी पूरी हुई।
आगराः UP T20 लीग 2026 के चौथे सीजन के लिए आगरा में मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया। यहां पर खिलाड़ियों के नाम जमकर बोली लगी। इन बोलियों में एक नाक काफी चर्चा में रहा अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा का। कर्ण शर्मा पर सबसे महंगी बोली लगी, जिन्हें कानपुर सुपर स्टार ने 23 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
वहीं, बुलंदशहर के युवा तेज गेंदबाज शुभम गौतम दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। यूपी स्पीड हंट के जरिए पहचान बनाने वाले शुभम को नोएडा सुपर किंग्स ने 21.50 लाख रुपये में खरीदा है।
मेरठ के शिवम चौधरी तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी
मिनी ऑक्शन में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में मेरठ के खिलाड़ी ने अपनी जहग बनाई। मेरठ के बल्लेबाज शिवम चौधरी को गोरखपुर लायंस ने 21 लाख रुपये में खरीदा गया।
नीलामी सूची में कुल 287 प्लेयर्स को शामिल किया गया था, जबकि 45 रिक्त स्लॉट के लिए फ्रेंचाइजियों ने अब तक 20 खिलाड़ियों को खरीदा है।
14 अगस्त से शुरू होगा चौथा सीजन
UP T20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू होगा। यह प्रतियोगिता के मुकाबले कानपुर और लखनऊ में खेले जाएंगे। मिनी ऑक्शन का संचालन अभिनेता अंगद बेदी ने किया। कार्यक्रम में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, UP T20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, UPCA सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला, CEO अंकित चटर्जी सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा में बिके खिलाड़ी
मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस से कई गुना अधिक कीमत मिली।
- मोहम्मद शारिम – 17.50 लाख (काशी रुद्रास)
- शिवा सिंह – 17.50 लाख (नोएडा सुपर किंग्स)
- समीर चौधरी – 11.75 लाख (लखनऊ फॉल्कंस)
- शोएब सिद्दीकी – 11.25 लाख (नोएडा सुपर किंग्स)
स्पिनर और तेज गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा भरोसा
नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने अनुभवी स्पिनरों और युवा तेज गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा दांव लगाया। टीम इंडिया और आईपीएल में खेल चुके कर्ण शर्मा पर सबसे लंबी बोली चली। उनका बेस प्राइस ₹5 लाख था, लेकिन अंत में कानपुर सुपर स्टार ने उन्हें ₹23 लाख में खरीद लिया। वहीं, स्पीड हंट से सामने आए शुभम गौतम ने भी अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी रकम हासिल की।
अब तक किस टीम ने कितने खिलाड़ी खरीदे?
देर रात तक हुई नीलामी में—
- कानपुर सुपर स्टार – 6 खिलाड़ी
- नोएडा सुपर किंग्स – 5 खिलाड़ी
- काशी रुद्रास – 3 खिलाड़ी
- लखनऊ फॉल्कंस – 3 खिलाड़ी
- गोरखपुर लायंस – 1 खिलाड़ी
कुल मिलाकर 45 स्लॉट में से 20 खिलाड़ियों की खरीदारी पूरी हो चुकी थी।
टॉप-10 सबसे महंगे खिलाड़ी
| खिलाड़ी | कीमत | टीम |
|---|---|---|
| कर्ण शर्मा | ₹23 लाख | कानपुर सुपर स्टार |
| शुभम गौतम | ₹21.50 लाख | नोएडा सुपर किंग्स |
| शिवम चौधरी | ₹21 लाख | गोरखपुर लायंस |
| मोहम्मद शारिम | ₹17.50 लाख | काशी रुद्रास |
| शिवा सिंह | ₹17.50 लाख | नोएडा सुपर किंग्स |
| समीर चौधरी | ₹11.75 लाख | लखनऊ फॉल्कंस |
| शोएब सिद्दीकी | ₹11.25 लाख | नोएडा सुपर किंग्स |
| यशोवर्द्धन सिंह | ₹6.60 लाख | कानपुर सुपर स्टार |
| विजय यादव | ₹5.20 लाख | काशी रुद्रास |
| अंचित यादव | ₹5 लाख | नोएडा सुपर किंग्स |
आगरा के खिलाड़ियों को नहीं मिला ज्यादा मौका
नीलामी के अंतिम चरण में आगरा के 10 खिलाड़ियों के नाम आए, लेकिन केवल दो खिलाड़ियों को खरीदार मिले।
- दीपक राजपूत – ₹3.60 लाख (नोएडा सुपर किंग्स)
- राहुल शर्मा – ₹5 लाख (गोरखपुर लायंस)
आगरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोसन ने उम्मीद जताई कि अगले सीजन में आगरा के और अधिक खिलाड़ियों का चयन होगा।
नीलामी की शुरुआत विवाद के साथ
मिनी ऑक्शन की शुरुआत के दौरान एक पर्ची को लेकर विवाद भी सामने आया। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि निकली हुई पर्ची पर नलिन मिश्रा का नाम था, जिन्हें पहले ही हितों के टकराव के मामले में सूची से हटाया जा चुका था।
हालांकि, UPCA अधिकारियों ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा कि नलिन मिश्रा का नाम पहले ही सूची से हटाया जा चुका था और निकली हुई पर्ची उनकी नहीं थी।
यह भी पढ़ेंः World Junior Squash Championship: अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, 21 साल बाद फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी
