Lucknow Breaking News: अलीगंज अग्निकांड के बाद LDA का बड़ा एक्शन, सेक्टर-डी का विवादित भवन किया जा रहा ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित भूखंड संख्या एमएस-102 पर बने उस भवन के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है, जहां हाल ही में अग्निकांड की घटना हुई थी।

लखनऊः लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर-डी स्थित भूखंड संख्या एमएस-102 पर निर्मित भवन, जहां आग लगने की घटना हुई थी, उसे ध्वस्त किया जा रहा है।

MUSKAN  (49)

प्राधिकरण की ओर से भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नियमानुसार शुरू कर दी गई है। मौके पर संबंधित अधिकारी और टीम मौजूद है तथा कार्रवाई जारी है।

MUSKAN  (48)

अग्निकांड वाले भवन पर कार्रवाई

LDA द्वारा की जा रही यह कार्रवाई उसी भवन पर हो रही है, जहां कुछ समय पहले अग्निकांड हुआ था। प्राधिकरण की टीम भवन को गिराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ेंः 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय करे सरकार, तभी बातचीत का मतलब', CJP ने तीसरे दौर की वार्ता से पहले बढ़ाया दबाव

संबंधित समाचार