Bareilly News : दहेज बेचकर गया दुबई, वहां से पत्नी को फोन पर दिया तलाक
पुलिस ने तब नहीं लिखी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट, अब पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बरेली के मलूकपुर में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दहेज में कार न मिलने पर पति दुबई भाग गया और वहीं से फोन पर तलाक दे दिया। महिला ने देवर पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है।
बरेली, अमृत विचार। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित किया। फिर पति दहेज का सामान बेचकर दुबई चला गया। पति की गैरमौजूदगी में देवर ने उनके साथ अश्लील हरकत की। शिकायत पर पति ने दुबई से महिला को फोन पर तलाक दे दिया।
हरियाणा के हिसार के रहने वाले दंपती ने बेटी का निकाह 2025 में बरेली में किला के मलूकपुर निवासी युवक से की थी। निकाह के कुछ समय बाद ही ससुरालवाले उससे दहेज में कार की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। पति दहेज में मिली बाइक और अन्य सामान बेचकर दुबई चला गया। पति की गैर मौजूदगी में देवर अश्लीलता करने लगे। एक रात उसका देवर कमरे में घुस आया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की लेकिनउसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में पति ने उसे दुबई से फोन किया और गाली गलौज करतीन तलाक दे दिया। किला थाना प्रभारी अचल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - Bareilly News : OLX पर आईफोन बेचना पड़ा महंगा, नाश्ता कराकर थार सवार ठग फोन लेकर फरार
