Barabanki News : CMO ने CHC सूरतगंज का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर मांगा जवाब, एक्सपायर वैक्सीन हटाने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

पर्चा काउंटर पर भीड़, अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने के निर्देश

बाराबंकी के सीएचसी सूरतगंज में सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने औचक निरीक्षण किया। एक्सपायर वैक्सीन हटाने, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए।

सूरतगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने गुरुवार दोपहर सीएचसी सूरतगंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए, वहीं बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने का आदेश दिया गया। सीएमओ ने पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारी लगाने के निर्देश दिए।

इमरजेंसी कक्ष में रजिस्टर और दवाओं की स्थिति देखी तथा इस माह एक्सपायर होने वाली वैक्सीन को तत्काल हटाने के निर्देश फार्मेसिस्ट धन्नजय सिंह को दिए। ओपीडी में जहरीला पदार्थ सेवन कर भर्ती मरीज पप्पू के परिजनों से जानकारी लेकर डॉ. शेख रिजवान को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने एक्स-रे कक्ष, लेबर रूम और कोल्ड चैन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

cats

एएनएम अकांक्षा रिक्षलिया से प्रसूताओं की जानकारी लेते हुए प्रसव उपरांत मिलने वाली धनराशि के भुगतान की स्थिति जानी। एएनएम ने बताया कि 479 प्रसूताओं में 50 महिलाओं के खाते उपलब्ध न होने के कारण भुगतान नहीं हो सका है। सीएमओ ने भर्ती प्रसूताओं बल्लोपुर की अंजलि, ममतामऊ की पिंकी और दौलतपुर की सीमा से भोजन, नाश्ता और नवजात को पहला दूध पिलाने की जानकारी ली।

उन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि मां का पहला दूध शिशु के लिए अमृत समान होता है। साथ ही मरीजों से अस्पताल में किसी प्रकार का शुल्क लिए जाने की जानकारी भी ली और चादर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शौचालय के पास रखे खराब कूड़ेदान को हटाने, साफ-सफाई और पेड़ों की छंटाई के निर्देश दिए गए।

सीएमओ ने मरीजों को सर्पदंश की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने अधीक्षक डॉ. राजर्षी त्रिपाठी के अस्पताल मेंटनेंस, हरियाली और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के कार्यों की सराहना की।

सीएमओ ने तीन माह से अनुपस्थित एसएलए सुजीत मोहन की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की बात कही। वहीं बिना लिखित सूचना के अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। जन औषधि केंद्र में बाहर की दवाएं न रखने की हिदायत दी गई। उन्होंने मोहम्मदपुर खाला पीएचसी पर जल्द स्थाई चिकित्सक उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ें:-Barabanki Flood News : लाल निशान से 14 सेमी ऊपर सरयू नदी, तराई में फिर हड़कंप

संबंधित समाचार