Bhadohi News : यूपी हॉकी टीम में अपना परचम लहरायेंगे भदोही के आशीष यादव, कोयंबटूर में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

भदोही के गांव से निकले आशीष यादव ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में यूपी टीम का संभालेंगे मोर्चा

भदोही के युवा हॉकी खिलाड़ी आशीष यादव का चयन उत्तर प्रदेश पुरुष हॉकी टीम में हुआ है। वह तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।

भदोही। जिले के युवा हॉकी खिलाड़ी आशीष यादव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन उत्तर प्रदेश पुरुष हॉकी टीम में हुआ है। अब आशीष 28 जुलाई से 8 अगस्त तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में यूपी टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे।

भदोही के पंचमहला देवनाथपुर (लक्ष्मणपट्टी) गांव निवासी आशीष यादव के चयन की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले आशीष ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

आशीष की इस उपलब्धि को जिले के खेल जगत में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। खेल प्रेमियों का कहना है कि उनकी कामयाबी भदोही के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी हॉकी और दूसरे खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगी।

चयन की जानकारी मिलते ही आशीष के पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिला हॉकी संघ के संरक्षक शाह आलम, सचिव राजकमल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पाल, धर्मेंद्र कुमार, महेश यादव और जिला हॉकी कोच मुनव्वर हुसैन समेत कई खेल प्रेमियों ने आशीष यादव को शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

ये भी पढ़ें : 
Ajinkya Rahane Retirement: अलविदा .....भारतीय क्रिकेट का चमकता सितारा, हमेशा याद रहेंगी ऐतिहासिक पारियां 

संबंधित समाचार