UP Transfer : योगी सरकार ने 7 अधिकारियों के किए तबादले, SDM लखनऊ बनाई गईं निधि पांडेय
शासन ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर किया फेरबदल, ज्योति राय समेत सात अधिकारियों को मिली नई तैनाती
उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर सात अधिकारियों का तबादला किया है। ज्योति राय को अपर आयुक्त आजमगढ़, संदीप केला को एडीएम बलरामपुर और दिनेश चंद्र को नगर मजिस्ट्रेट बांदा बनाया गया है। प्रयागराज और गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेटों की भी अदला-बदली हुई है।
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने सात अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में अपर जिलाधिकारी, अपर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
किस अधिकारी को कहां मिली नई तैनाती?
- ज्योति राय को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बलरामपुर से अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल बनाया गया है।
- संदीप केला को नगर मजिस्ट्रेट, बांदा से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- दिनेश चंद्र को उपजिलाधिकारी, बुलंदशहर से नगर मजिस्ट्रेट, बांदा बनाया गया है।
- दिव्या ओझा को उपजिलाधिकारी, चंदौली से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज से नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर बनाया गया है।
- उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर से नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज भेजा गया है।
- निधि पांडेय को कंपट्रोलर, जन भवन से उपजिलाधिकारी, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रयागराज और गोरखपुर के सिटी मजिस्ट्रेट बदले
ताजा तबादला सूची में प्रयागराज और गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेटों की अदला-बदली खास तौर पर सामने आई है। विनय कुमार सिंह को गोरखपुर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि उत्कर्ष श्रीवास्तव को गोरखपुर से हटाकर प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बलरामपुर और आजमगढ़ मंडल में भी प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया गया है।
जुलाई में 182 अधिकारियों के हुए थे तबादले
इससे पहले जुलाई में योगी सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें कई जिलों में एसडीएम स्तर के अधिकारियों की तैनाती बदली गई थी। 13 जुलाई को हुए तबादलों में प्रशांत कुमार को एसडीएम उन्नाव से एसडीएम बहराइच, कुमार संजय को जालौन, ध्रुव शुक्ला को गाजीपुर, अभय कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद और मनोज प्रकाश को एसडीएम जालौन भेजा गया था। इसी क्रम में अरविंद कुमार सिंह को एसडीएम मैनपुरी, पुष्पेंद्र पटेल को एसडीएम अंबेडकरनगर और योगेश कुमार गौड़ को एसडीएम सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई थी।
कई जिलों में बदले गए थे एसडीएम
जुलाई के फेरबदल में अरुण दीक्षित को एसडीएम भदोही, अश्विनी कुमार सिंह को एसडीएम बाराबंकी, क्षितिज द्विवेदी को एसडीएम देवरिया, मनोज कुमार को एसडीएम मथुरा और राकेश कुमार त्यागी को एसडीएम रामपुर भेजा गया था। वहीं शुभम यादव को एसडीएम बुलंदशहर, दीपिका मेहर को एसडीएम शामली, अवधेश कुमार निगम को एसडीएम फिरोजाबाद, गोपाल शर्मा को एसडीएम बरेली और विश्वेश्वर सिंह को एसडीएम सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
