<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
अमरोहा में सिपाही ने दो पड़ोसियों को टक्कर मारकर फिल्मी अंदाज में दौड़ाई बिना टायर की कार
Published On
By Ateeq Khan
अमरोहा में एक सिपाही ने अपने गांव के दो पड़ोसियों को कार से रौंद डाला। अफरा-तफरी के बीच कार लेकर भाग निकला। उसकी गाड़ी के एक पहिये का टायर फट गया, लेकिन रिम पर गाड़ी दौड़ा दी। पहिये से चिंगारी निकलती रही। फिल्मी सीन जैसा मंजर देखकर लोग हैरान रह गए। हालांकि जोया टोल प्लाजा पर पीछा करके उसे पकड़ लिया।
UP Weather Update : यूपी में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, बारिश थमने से बढ़ी उमस भरी गर्मी
Published On
By Ateeq Khan
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिन तक प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्से में बरसात की संभावना कम है। बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब कमजोर पड़ चुका है। इसी कारण ये स्थिति बनी है। कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश संभव है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज होने का अनुमान है।
Badrinath Dham : बदरीनाथ धाम मंदिर में चढ़ावा हेराफरी मामले में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
Published On
By Ateeq Khan
बदरीनामा धाम में चढ़ावा राशि में कथित रूप से गबन का मामला सामने आने के बाद से ही प्रमोद नौटियाल फरार चल रहा था। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और अब उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया है।
आगरा : आरपीएफ जवानों ने डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, चार सस्पेंड
Published On
By Ateeq Khan
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप-स्टेशन उपाधीक्षक के साथ मारपीट की घटना ने रेलवे में हड़कंप मचा दिया। स्टेशन पर अफरा-तफरी का आलम रहा। घटना के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिन्होंने रेलवे में खलबली मचा दी। स्टेशन पर यात्रियों के सामने एक स्टेशन उपाधीक्षक के साथ सरेआम मारपीट और हाथ-पैर घसीटने की घटना ने हर किसी का ध्यान खींचा है। आरपीएफ पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी हैं।
UP Weather Update : यूपी में मौसम की आंख मिचौली, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं चटख धूप, गोरखपुर में भारी बारिश के आसार
Published On
By Ateeq Khan
यूपी के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी का आलम है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी तो कहीं कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार बने हैं। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही चटख धूप खिली है। उमस के साथ गर्मी यहां आमजन को बेहाल करने लगी है।
Green UP : 'एक पेड़ मां के नाम', मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से किया वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ, एक दिन में लगाएंगे 35 करोड़ पौधे
Published On
By Ateeq Khan
सीएम योगी ने कहा कि गर्मी और सर्दी दोनों चरम पर पहुंच रही है। ग्लोबल वार्मिंग को लेकर पूरी दुनिया अलर्ट है। इसलिए सिर्फ पौधे लगाना भर काफी नहीं है। बल्कि उनकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। आज हालात कितने खराब हो चुके हैं। समुद्र के किनारे बसे कई शहर खतरे के निशान पर हैं। कई शहर गैस चैंबर बनते जा रहे हैं। बीमार-बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल है। डॉक्टर उन्हें घर में रहने की सलाह देते हैं।
UP Weather Update : यूपी में फिर सुस्त पड़ा मानसून, सताएगी उमस भरी गर्मी, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट
Published On
By Ateeq Khan
आज-रविवार, 12 जुलाई को बारिश की संभावना कम है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जुलाई से मध्य यूपी और पश्चिमी यूपी के क्षेत्रों में कम बारिश होगी। आगामी 16 जुलाई तक लगभग यही स्थिति रहने का अनुमान है।
सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों पर कागज उछालने की घटना पर विधि विशेषज्ञ बोले-अब दंड देने का वक्त आ गया
Published On
By Ateeq Khan
प्रोफेसर अमित सिंह कहते हैं कि पिछली बार जब सीजेआई के साथ घटना घटी थी। तब भी न्यायालय ने उसे क्षमा किया था। इस बार भी कोर्ट ने माफ कर दिया। लेकिन अब समय आ गया है कि न्यायालय को अपनी गरिमा बनाए रखने के लिए दंड देना चाहिए।
सुप्रीमकोर्ट के जजों को आदेश... हवा में कागज उछाले और चीफ जस्टिस के लिए अभद्र भाषा! देश की सर्वोच्च अदालत में यूपी के एक और वकील का कारनामा
Published On
By Ateeq Khan
सुप्रीमकोर्ट में जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस केवी विश्वनाथ की पीठ सुनवाई कर रही थी। वकील प्रबल प्रताप, जोकि खुद की पिटीशनर भी हैं-अपने केस की पैरवी के लिए खड़े हुए। बोले-मिस्टर न्यायिक सर्वेंट। मैं आपको आदेश देता हूं कि लखनऊ के एसपीपी विकासनगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें। वकील के आदेशात्मक लहजे पर कोर्ट में सन्नाटा छा गया। बेंच से लेकर दूसरे वकील तक, सब के सब हैरान रह गए। जस्टिस केवी विश्वनाथ ने पूछा-आप हमें आदेश दे रहे हैं? इस पर वकील प्रबल प्रताप आपा खो बैठे। हवा में फाइल उछाली और मुख्य न्यायाधीश के लिए अभद्र भाषा बोलने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर वकील को पकड़ा और बाहर लेकर आए।
Firozabad News : मां के शादी से इनकार पर डेढ़ साल के आरव को पटक-पटककर मार डाला, बदायूं के विराज को फांसी की सजा !
Published On
By Ateeq Khan
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 30 मई को एक खौफनाक घटना घटी। यादव कॉलोनी में बदायूं के विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने आरव को 27 सेकेंड में 8 बार जमीन पर पटक-पटककर मार डाला था। सीसीटीवी फुटेज में उसकी हैवानियत देखकर रूह कांप गई थी। डेढ़ साल के मासूम बच्चे से किसी की क्या ही दुश्मनी हो सकती है? इस सवाल और उसकी हत्या के तरीके ने फिरोजाबाद ही नहीं बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया था।
UP Weather Update : यूपी में झमाझम बारिश से उफान पर नदियां, तीन दिन में करीब 15 लोगों की मौत का कारण बनी बरसात
Published On
By Ateeq Khan
पिछले 24 घंटों में यूपी की राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 13 शहरों में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ों से लेकर पश्चिमी यूपी तक जोरदार बारिश होने के कारण कई नदियां उफान पर हैं।
राम मंदिर के बाद बदरीनाथ में चढ़ावे के कथित गबन का शोर, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने उठाई जांच की मांग
Published On
By Ateeq Khan
विश्व हिंदू परिषद के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी ये मांग दोहराई कि चंदा चोरी का आरोप लगाने वाली सपा, कांग्रेस और आप के नेताओं से सबूत लेने चाहिए, ताकि कोई चोर न बचने पाए। वरना इसे सिर्फ कोरी राजनीति ही माना जाएगा। इस मुद्दे की आड़ में ये पार्टियां चुनाव में जाना चाहती हैं। ऐसी भी चर्चा आम है।
