Auraiya News: घर में अकेली थी 16 वर्षीय छात्रा, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; मौत से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

औरैया के बीरपुर गांव में इंटर कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

औरैया, अमृत विचार। अछल्दा थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में बुधवार को 16 वर्षीय इंटर कॉलेज की छात्रा सीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीरपुर निवासी शिशु सिंह सेंगर की पुत्री सीता बुधवार सुबह घर पर अकेली थी। उसका भाई कृष्णा अपनी मां सुलेखा को दिखाने के लिए अछल्दा के निजी अस्पताल गया था। इसी दौरान सीता की बड़ी बहन किशोरी ने पड़ोस में रहने वाली चाची रजनी देवी को फोन कर सीता से बात कराने को कहा।

रजनी देवी सीता के घर पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला। परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में सीता का शव फंदे से लटका मिला। परिजन उसे सीएचसी अछल्दा ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. ललित मोहन ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर थानाप्रभारी सुरेशचंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी  सुरेश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Auraiya Double Murder: छह साल बाद आया दोहरे हत्याकांड का फैसला, पूर्व MLC कमलेश पाठक समेत 10 को उम्रकैद

संबंधित समाचार