Bareilly News : बरेली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

नवाबगंज क्षेत्र में छोटे भाई के सामने बहन को गन्ने में खींच ले गए थे आरोपी 

नवाबगंज क्षेत्र में चार दिन पहले की घटना है। किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बकरी चराने खेत पर गई थी। दो आरोपी उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए। दुष्कर्म किया। धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने मां को घटनाक्रम बताया तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल कराया, उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। एसएसपी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद आरोपियों को अतिशीघ्र पकड़ने के निर्देश दिए थे।

अमृत विचार : बरेली में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। चार दिन पहले एक किशोरी अपने भाई के साथ खेत पर गई थी। पड़री गांव निवासी विमलेश और उसके साथी उसे छोटे भाई के सामने गन्ने के खेत में उठा ले गए थे। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे धमकी देकर फरार हो गए। 


ssp bareilly in nawabganj
बरेली में दुष्कर्म की घटना के बाद नवाबबगंज क्षेत्र में घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी अनुराग आर्य। फाइल फोटो।


एसएसपी ने किया था गांव का दौरा

इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। एसएसपी अनुराग आर्य ने घटनास्थल का दौरा किया था। उसी दिन से आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही थीं। 

सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई तो वह विमलेश के पैर में लगी। वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 


इसे भी पढ़ें- फर्जी बिलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, 31 करोड़ कर चोरी का खुलासा

संबंधित समाचार