Bareilly News : सावन प्रकृति के नवजीवन व हरियाली का प्रतीक : डा. लता

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

केशलता इंटरनेशनल स्कूल में हरे रंग में सजा ‘हैप्पी सावन’ ग्रीन डे

बरेली के केशलता इंटरनेशनल स्कूल में 'हैप्पी सावन' थीम पर ग्रीन डे मनाया गया। बच्चों ने हरे रंग की वेशभूषा में प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बरेली, अमृत विचार। केशलता इंटरनेशनल स्कूल में हरियाली, प्रकृति और सावन को समर्पित ग्रीन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘हैप्पी सावन’ रही। विद्यालय परिसर में बच्चों ने हरे रंग की वेशभूषा, आकर्षक सजावट और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सावन के प्राकृतिक सौंदर्य को जीवंत कर दिया।

विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. लता अग्रवाल ने कहा कि सावन प्रकृति के नवजीवन व हरियाली का प्रतीक है। बच्चों को प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की भावना बचपन से ही विकसित करनी चाहिए। प्रधानाचार्य ममतेश माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय ऋतुओं, परंपराओं और प्रकृति के महत्व से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी निखारते हैं।

उप-प्रधानाचार्या डॉ. निशा शर्मा ने कहा कि ‘हैप्पी सावन’ थीम के माध्यम से बच्चों ने हरियाली, खुशहाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एडमिनिस्ट्रेटर सुधांशु शर्मा ने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं हरा-भरा पर्यावरण देने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण व भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : चौपला पुल का खतरनाक मोड़...इधर से निकलें मगर संभलकर

संबंधित समाचार