Bareilly News : नगर निगम की नाक के नीचे पटेल चौक पर बना जानलेवा गड्ढा, शिवभक्तों और राहगीरों के लिए बड़ा खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सावन में कांवड़ियों की राह में मुसीबत, नगर निगम दफ्तर के पास बना मौत का गड्ढा

सावन माह में शिवभक्तों की राह में बरेली नगर निगम की अनदेखी भारी पड़ सकती है। पटेल चौक स्थित टैक्सी स्टैंड के सामने सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया है, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

बरेली, अमृत विचार। सावन के पावन महीने में जहां एक तरफ शिवभक्त जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शहर की सड़कों से गुजर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बरेली नगर निगम की घोर लापरवाही सामने आई है। शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक 'पटेल चौक' पर अचानक सड़क धंसने से एक गहरा गड्ढा बन गया है। हैरानी की बात यह है कि जानलेवा बन चुका यह गड्ढा नगर निगम कार्यालय से महज चंद कदम की दूरी पर है, लेकिन जिम्मेदार महकमा इससे पूरी तरह बेखबर बैठा है।

हादसे को सीधा न्योता, अधिकारी मौन
यह जानलेवा गड्ढा पटेल चौक स्थित टैक्सी स्टैंड के ठीक सामने बना है। यहां अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे सड़क के बीचों-बीच एक बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया। यह मार्ग शहर के प्रमुख और व्यस्त रास्तों में से एक है, जहां दिन भर छोटे-बड़े वाहनों और पैदल यात्रियों की भारी आवाजाही रहती है। नगर निगम दफ्तर के इतने करीब होने के बावजूद अब तक न तो गड्ढे की मरम्मत की गई है और न ही वहां सुरक्षा के लिहाज से कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड लगाया गया है।

शिवभक्तों की राह में बड़ी मुसीबत
सावन माह के चलते इन दिनों शिवभक्तों (कांवड़ियों) का जत्था लगातार गुजर रहा है। रात के अंधेरे में या बारिश के दौरान पानी भर जाने पर यह गड्ढा किसी भी बड़े और दर्दनाक हादसे का कारण बन सकता है। राहगीरों के लिए भी यह रास्ता पार करना किसी खतरे से खाली नहीं है।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : BDA उपाध्यक्ष का रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली में निरीक्षण, ठेकेदारों को दी ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

संबंधित समाचार