Shahjahanpur News : हाईवे पर छुट्टा पशु ने उजाड़ दिया परिवार; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
On

हाईवे पर अचानक बाइक के सामने आया छुट्टा पशु

शाहजहांपुर के बंडा में नाग पंचमी का मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की छुट्टा पशु से टक्कर हो गई। हादसे में 25 वर्षीय रिंकू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मनोज गंभीर रूप से घायल है। रिंकू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

बंडा/शाहजहांपुर, अमृत विचार : पूरनपुर-बंडा हाईवे पर मंगलवार देर रात छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में जिस युवक की मौत हुई, वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खुटरायां निवासी भीमसेन का 25 वर्षीय पुत्र रिंकू अपने गांव के साथी 35 वर्षीय मनोज के साथ नाग पंचमी का मेला देखने ग्राम अजमतपुर गया था। मेला देखने के बाद दोनों युवक बंडा के ग्राम कल्यानपुर धर्माई में रिंकू के फूफा मेवाराम के घर पहुंचे। वहां कुछ समय बिताने के बाद मंगलवार रात करीब एक बजे दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक ग्राम बिराहिमपुर झंझरिया के पास हाईवे पर पहुंची, अचानक सामने आए छुट्टा पशु से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व पुलिस की मदद से दोनों को तत्काल बंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रिंकू को मृत घोषित कर दिया।

मनोज की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

वहीं, मनोज की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता भीमसेन, मां सरला देवी और बहन प्रीति, रचना व काजल का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें:-

IPS अधिकारी की 94 साल की मां की मौत बनी पहेली, सरयू तट पर अंतिम संस्कार; बिसरा-हार्ट जांच से खुलेगा राज!

संबंधित समाचार