रुद्रपुर: ठुकराल पर मुकदमा दर्ज होते ही गरमाई तराई की राजनीति, कांग्रेसियों ने पुलिस ऑफिस पर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे कांग्रेसी, बेरिकेडिंग उखाड़ने की कोशिश

रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर मुकदमा दर्ज होने के बाद तराई की राजनीति गरमा गई है। विरोध में कांग्रेसियों ने पुलिस कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसआईआर आपत्ति बैठक में विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल के बीच हुई अभद्र टिका टिप्पणी के बाद जैसे ही ठुकराल के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने का मुकदमा दर्ज हुआ और देर रात पुलिस ने दबिश दी। वैसे ही तराई की राजनीति गरमा गई।

मंगलवार की सुबह किच्छा विधायक तिलक राज बिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी के साथ बड़ी तादाद में कांग्रेसी पुलिस कार्यालय पहुंचे और गेट पर लगी लोहे की बेरिकेडिंग को उखाड़ कर अंदर घुसने का प्रयास किया। जिसको लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का मुक्की हुई। काफी जदोजहद के बाद पुलिस ने रोका और कांग्रेसियों ने वही पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक तरफ कांग्रेसी गेट के बाहर हल्ला काट रहे थे। वहीं बेहड जबरन अंदर घुसे और पुलिस ऑफिस में धरने पर बैठ गए।

ये भी पढ़ें - हरिद्वार में गंगा को लेकर प्रशासन सख्त : हरकी पैड़ी से हटेगा अतिक्रमण, नालों का गंदा पानी नदी में गया तो होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार