Bihar student protests : 70वीं BPSC को लेकर छात्र आंदोलन और तेज, CM आवास घेराव में तोड़े बैरिकेड; काटा जमकर बवाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के अभ्यर्थियों समेत विभिन्न छात्र संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश में पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान से मार्च निकालकर डाकबंगला चौराहे पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। हाथों में तिरंगा लिए प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई और उन्होंने डाकबंगला चौराहे पर लगे बैरिकेड तोड़ दिए। 

70वीं BPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्रों का मार्च

छात्र पिछले कई सप्ताह से पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में बीपीएससी टीआरई-4 में एक स्तरीय परीक्षा प्रणाली लागू करना, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की लंबित भर्ती परीक्षाएं आयोजित करना तथा हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को समान अवसर देना शामिल है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की भी मांग की।

ये भी पढ़ें : 
सुप्रीम कोर्ट से पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को राहत, याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए हाईकोर्ट जाने का निर्देश

संबंधित समाचार